Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

आगजनी से पीडि़त किसानों को सरकार दे मुआवजा: राजेश तेवतिया

युवा कांग्रेसी नेता एडवोकेट राजेश तेवतिया ने किया आगजनी क्षेत्र का दौरा
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
पृथला/पलवल, 26 मई: पृथला विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेसी नेता एडवोकेट राजेश तेवतिया अलावलपुर ने क्षेत्र के नंगला जोगियान गांव का दौरा किया। इस मौके पर राजेश तेवतिया ने उन खेतों का जायजा लिया जहां हाल ही में आगजनी की घटनाएं घटित हुई हैं। इस मौके पर उनके साथ पीडि़त किसान परिवार भी मौजूद थे।
युवा कांग्रेसी नेता राजेश तेवतिया ने इस मौके पर कहा कि वह इस संदर्भ में राज्य सरकार से पीडि़त किसान परिवारों को मुआवजा देने के मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि आगजनी की घटनाओं की वजह से किसान परिवारों को बहुत ज्यादा नुकसान झेलना पड़ रहा है जोकि बहुत दुखद है। इसलिए राज्य सरकार से वे मांग करते है कि वह पीडि़त किसान परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा दे ताकि उनके नुकसान की यथासंभव भरपाई हो सके।
उल्लेखनीय है कि राजेश तेवतिया पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की टिकट के सशक्त दावेदार है और दिन-रात लोगों की मदद के लिए उपलब्ध रहते हैं। उनकी इस सक्रियता से मौजूदा विधायक की नींद उड़ी हुई है। राजेश तेवतिया कांग्रेस पार्टी के पुराने एवं निष्ठावान नेता इन्द्रराज सिंह तेवतिया के सुपुत्र हैं।

Related posts

आप पार्टी के नेता संतोष यादव के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज!

Metro Plus

विक्टोरा ने बनाए कचरे से फूल, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में मंदिरों को भी जोड़ा जाएगा: यशेंद्र सिंह

Metro Plus

समाज कल्याण विभाग में नहीं है जिला अधिकारी, खामियाजा भुगत रहे हैं नए पेंशनधारी!

Metro Plus