Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मोदी सरकार के चार वर्षाे को जिले के कांग्रेसियों ने विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 26 मई: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आदेश एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ० अशोक तंवर के निर्देश पर मोदी सरकार के चार वर्षाे को जिले के कांग्रेसियों ने विश्वासघात दिवस के रुप में मनाते हुए अपने तयशुदा कार्यक्रमानुसार ओल्ड फरीदाबाद मेन बाजार में एकत्रित होकर विशाल रोष मार्च निकाला। इस रोष मार्च का नेतृत्व जिला प्रभारी मोहम्मद बिलाल उटावड़ द्वारा किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जनता के बीच में जाकर भाजपा सरकार के चार वर्षाे के कुशासन की पोल खोली।
इस अवसर पर कुछ कांग्रेसी नेता बैलगाड़ी में स्कूटर रखकर चल रहे थे और जनता को दिखा रहे थे कि मोदी सरकार में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे है, जिसके चलते वाहन चालकों का जीना दुश्वार हो गया है। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मोहम्मद बिलाल, पूर्वमंत्री ए.सी. चौधरी व प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी ने संयुक्त रुप से कहा कि भाजपा के चार वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह से असफल साबित हुआ है। इस दौरान महंगाई व भ्रष्टाचार जहां अपने चरम पर पहुंचा वहीं लोगों को बिजली, पानी व सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाओं की मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के चार साल के कुशासन में लोगों को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर खूब लूटा गया है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है एवं महंगाई के चलते लोगों का जीना हराम हो गया है। सरकार की घोषणाएं केवल हवाई फायर से जुड़ी हैं। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भाजपा के सभी वायदे पूरी तरह से जुमले साबित हुए है और जमीनी स्तर पर प्रदेश व देश विकास की राह में निरंतर पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस जनविरोधी सरकार को उखाडऩे के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरी जी जान से जुट गया है और 2019 में भाजपा सरकार को देश सहित प्रदेश से सूपड़ा साफ होना तय है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री ए.सी. चौधरी, पूर्व विधायक आनन्द कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी, प्रदेश सचिव सुमित गौड़, सतबीर डागर, पूर्व चेयरमैन अब्दुल गफ्फार कुरैशी, संगठन सचिव ललित भड़ाना, डॉ० एस.एल. शर्मा, बलजीत कौशिक, विजय कौशिक, अनीशपाल, नीरज गुप्ता, सीमा रावत, सीमा जैन, रेनू चौहान, संजय सैफी, डॉ० शौरभ शर्मा, अशोक रावल, संजय सौलंकी, अजीत सिंह सेवक सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

डिवाइन क्रिकेट अकादमी को बॉयज क्रिकेट क्लब ने दी शिकस्त

Metro Plus

एशियन और पार्क हॉस्पिटल से रेमडेशिविर इंजेक्शन लेकर उनकी कालाबाजारी करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार।

Metro Plus

वार्ड नंबर-14- ए.सी. चौधरी को लगा झटका, पूर्व विधायक चंदर भाटिया ने दिया बसपा प्रत्याशी सतनाम सिंह मंगल को समर्थन

Metro Plus