Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

RSP वेलफेयर सोसाइटी द्वारा थैलीसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 29 जून:
ग्राम पंचायत प्याला में आरएसपी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में रेड क्रॉस फरीदाबाद की सहायता से थैलीसीमिया बच्चों के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन आरएसपी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान जमील मालिक एवं उप-प्रधान धर्मेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में रेड क्रॉस फरीदाबाद के सचिव विकास कुमार तथा विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र गौड़, उप-संरक्षक भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, डिवाइन चेरिटेबल ब्लड बैंक के चेयरमैन दर्शितम गोयल एवं जिला कोऑर्डिनेटर मनोज बंसल पहुचे। इस दौरान लगभग 50 यूनिट रक्त एकत्र हुआ जिसमें गांव के युवाओं, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस दौरान आरएसपी सोसाईटी के प्रधान जमील मालिक एवं उप-प्रधान धर्मेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि कोरोना महामारी के समय में हर जगह रक्त की कमी देखने में आ रही थी जिसको देखकर सोसाइटी ने रक्तदान शिविर का आयोजन करने का फैसला लिया और आज उसी का परिणाम है जो प्याला गांव में रक्तदान शिविर लगाया गया है और युवाओं ने महिलाओं ने बढ़कर भाग लिया है।
इस मौके पर समाजसेवी सतेंद्र चौहान, हरिराम मास्टर, ईशाक खान, हरिओम चौहान आदि ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

Related posts

शहीदों के प्रति शुक्रगुजार रहें देशवासी: राजेश नागर

Metro Plus

कलियुग में श्रीमद् देवी भागवत कथा का श्रवण करना फलकारी : कृष्णा स्वामी

Metro Plus

देश की जनता नरेंद्र मोदी पर विश्वास करती है और करती है उनका अनुसरण: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus