Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

फौगाट स्कूल को नवाजा गया Excellence in Education Award-2018 से

विद्यालय प्रबंधन और स्टॉफ की मेहनत और लगन की बदौलत स्कूल को मिला अवार्ड: फौगाट
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
चंडीगढ़/फरीदाबाद, 28 मई: देश की अग्रणी कंपनी यूरेका ग्लोबल एक्सेसर्स द्वारा प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ के होटल जेडब्लू मेर्रियत में एक्सेलेन्सी इन एजुकेशन अवार्ड-2018 के लिए एक शानदार समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में देशभर के विभिन्न राज्यों से आये विभिन्न विद्यालयों ने भाग लिया था। समारोह में प्राइमरी स्कूल, सेकेंडरी स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल केटेगरी के लिए अवार्ड दिए गए। इनमें से फरीदाबाद के फौगाट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल को देशभर के टॉप 100 बेस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की केटेगरी में चुनते हुए उसे Excellence in Education Award-2018 से नवाजा गया।
ध्यान रहे कि यह अवार्ड उन नामित विद्यालयों को दिया गया जो शिक्षा के साथ-साथ अन्य पाठ्यत्तर गतिविधियों में भी विशेष रूचि लेकर विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करने में अपनी अहम् भूमिका अदा करते हैं।
इस मौके पर हरियाणा सरकार के कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन नरेश सेलपा, अशोक ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल अलायन्स कुलभूषण शर्मा, यूरेका ग्लोबल एक्सेसर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जगदीश पाहवा, निदेशक नवल सिंह आदि मौजूद थे।
अवार्ड प्राप्ति पर खुशी जाहिर करते हुए फौगाट स्कूल के संस्थापक चौ० रणवीर सिंह ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन और स्टॉफ बधाई के पात्र हैं जिनकी मेहनत और लगन की बदौलत यह अवार्ड स्कूल को मिला है। फौगाट संस्था के निदेशक सतीश फौगाट और प्रधानाचार्या निकेता सिंह के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में स्कूल निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। स्कूल पहुंचने पर स्कूल निदेशक सतीश फौगाट और प्रधानाचार्या निकेता सिंह ने यह अवार्ड तमाम स्कूल स्टॉफ को समर्पित किया, जिनकी निष्ठा और काबलियत के कारण स्कूल फरीदाबाद जिले में अपनी एक खास पहचान रखता है।
स्कूल प्रांगण में आयोजित सादे समारोह के दौरान स्कूल स्टॉफ उषा सिंह, ऋतू दलाल, दीपचंद डागर, महावीर सिंह जादौन, एम.पी. सिंह, जोगेन्द्र कुमार, कप्तान सिंह, दीपशिखा, पूनम श्रीवास्तव, निर्मल डागर, सोनू हुडा, मीनाक्षी, शशि मिश्रा, अर्चना, गोविन्द सिंह, हिमानी, पूर्णिमा, सीमा रावत, मीना, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे।

 

Related posts

अवैध निर्माणकर्ताओं और कब्जेधारियों को चेताया ज्वाईंट कमिश्नर इंफोर्समेंट ने।

Metro Plus

लोगो को लगा बड़ा झटका, 32 रुपए महंगा हुआ सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर

Metro Plus

Haryana Chief Minister, Mr. Manohar Lal releasing the 8th edition of book entitled “Kadve Parvachan”

Metro Plus