Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

मार्डन विद्या निकेतन स्कूल की छात्रा ललिता ने पलवल जिला में लिया प्रथम स्थान

छात्रों के सम्मान में विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन
मैट्रो प्लस से राजीव पाराशर की रिपोर्ट
होडल, 29 मई: गढी चौक स्थित मार्डन विद्या निकेतन स्कूल का सी.बी.एस.ई. की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा ललिता कवीरपंथी ने मेडीकल स्ट्रीम में 477 अंक प्राप्त करके जिला पलवल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रों की सफलता को लेकर विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन अनिरुद्ध व्यास ने की। इस अवसर पर सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
स्कूल के चेयरमैन अनिरुद्ध व्यास ने बताया कि विद्यालय की छात्रा ललिता कवीरपंथी ने मेडीकल स्ट्रीम में 477 अंक लेकर जिला पलवल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार कामर्स में छात्रा नेहा मेहदीरत्ता ने 471 अंक लेकर विद्यालय में दूसरा, छात्र पीयूष गर्ग ने 455 अंक लेकर तृतिया स्थान, टिवंकल शर्मा ने 417 अंक लेकर चौथा व पलक खन्ना ने 416 अंक लेकर पांचवा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय के 26.3 प्रतिशत छात्रों ने मैरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। 84 प्रतिशत छात्रों ने प्रथम श्रेणी, बायलोजी में 98, गणित में 97, केमिस्ट्री में 96, फिजिक्स एजेकेशन में 95, अंग्रेजी विषय में 95, बिजनेस स्टेडी में 95, इकनोमिक्स मे 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की है।
विद्यालय चेयरमैन अनिरुद्ध व्यास, निदेशक डा. ममता शर्मा व प्रिंसीपल डा. प्रद्युमन लाल व्यास ने सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई दी है। मेडीकल स्ट्रीम में 477 अंक प्राप्त करने वाली छात्रा ललिता कवीरपंथी ने सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि वह एमबीबीएस करके हार्ट स्पेस्लिस्ट बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं।

Related posts

साईधाम में गुरु पूर्णिमा पर साई कथा भजन व भंडारा किया गया

Metro Plus

Vidyasagar स्कूल में पहुंचा सांता, नौनिहालों को बांटी खुशियां

Metro Plus

गांधी जयंती के अवसर पर MCF करेगा सांस्कृतिक धमाका, जानिए कैसे?

Metro Plus