Metro Plus News
गुड़गांवदिल्लीफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

हिन्दी पत्रकारिता दिवस समारोह कल गोल्फ क्लब में होगा, युवा सांसद दुष्यंत चौटाला होंगे मुख्य अतिथि

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 29 मई: एनसीआर मीडिया क्लब द्वारा बुधवार को स्थानीय अरावली गोल्फ क्लब में हिंदी पत्रकारिता दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में देश के सबसे युवा लोकसभा सांसद दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे जबकि समारोह की अध्यक्षता हरियाणा पत्रकार संघ के अध्यक्ष के.बी. पंडित करेंंगे। इनेलो के राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप विशिष्ट अतिथि के तौर पर समारोह में शिरकत करेंगे। इस समारोह में एनसीआर, दिल्ली और हरियाणा से सैंकड़ों पत्रकार भाग लेंगे। ये जानकारी एनसीआर मीडिया क्लब के महासचिव नवीन धमीजा ने दी।
उन्होंने बताया कि एनसीआर मीडिया क्लब का गठन वर्ष 2015 में दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों को पेशागत प्रोत्साहन देने के लिए किया गया था। थोड़े से ही समय में इसने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है।
एनसीआर मीडिया क्लब की गतिविधियों के बारे में नवीन धमीजा ने बताया कि उत्तरप्रदेश में पत्रकार जगेंद्र की जघन्य हत्या हो, मध्यप्रदेश में पत्रकार अक्षय सिंह की संदिग्ध मृत्यु हो, गुडग़ांव में रेयान स्कूल में हुए हत्याकांड की कवरेज कर रहे पत्रकारों पर पुलिसिया कहर हो, आधार कार्ड में खामियां बताने वाली पत्रकार रचना खैरा पर गलत तरीके से एफआईआर का मामला हो एनसीआर मीडिया क्लब ने इनका कड़ा विरोध किया है। अनेक ज्ञापन दिए हैं और धरना-प्रदर्शन भी किए हैं। पत्रकारों में इस प्रोग्राम के प्रति खूब उत्साह है। उन्होंने बताया कि प्रोग्राम के सार्थक परिणाम होंगे।

 

Related posts

सरकार के पास ही नहीं हैं राज्यपाल, CM खट्टर सहित उनके मंत्रियों के नागरिकता प्रमाण पत्र NRC

Metro Plus

प्राईवेट सैक्टर में 75% हरियाणवी युवाओं को आरक्षण देने का फरीदाबाद IMT इन्डस्ट्रीज एसोसिएशन विरोध जताया!

Metro Plus

भाजपा नेता आर.के. चिलाना ने लोगों का मुंह मीठा कराकर मनाया भाजपा की जीत का जश्र

Metro Plus