Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

वार्ड का पहरेदार बनकर कार्य करेंगे रोहित सिंगला: लखन सिंगला

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 05 जनवरी (नवीन गुप्ता): वार्ड नंबर-30 से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रोहित सिंगला के पक्ष में सैक्टर-19 स्थित आर्य समाज मंदिर पॉकेट, 400 व 600 वाली पॉकेट में कई सभाओं का आयोजन कर लोगों द्वारा खुले समर्थन का ऐलान किया गया। सभाओं में मौजूद भारी जनसमूह की मौजूदगी में प्रबुद्ध लोगों ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला के आह्वान पर वार्ड के प्रत्याशी रोहित सिंगला को फूलों की बड़ी माला पहनाकर तीर कमान वाले निशान का बटन दबाने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों का जोश देखते ही बनता था तथा उन्होंने लखन सिंगला के पक्ष में जमकर जयघोष किया। सभाओं में उपस्थित भारी भीड़ से गद्गद् वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने लोगों से भाव विभोर होते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से सत्ता में बैठे केंद्रीय राज्यमंत्री व हरियाणा के कैबिनेट मंत्री द्वारा उनके चुनाव प्रचार को प्रभावित करने के लिए अपनाए जा रहे औंछे हथकंडों के प्रयासों को दरकिनार कर यहां के लोग भारी संख्या में एकत्र हो उन्हें एकमत होकर समर्थन दे रहे हैए इससे वह यहां के लोगों के ऋणी हो गए है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि सिंगला परिवार कभी भी सत्ता के आगे झुका नहीं है और हमेशा विकास को सर्वोपरि मान लोगों के समर्थन से राजनीति को समाजसेवा के रूप में इस्तेमाल करते हुए विकास को ही सर्वोपरि माना है और आगे भी विकास ही उनका मुख्य मुद्दा रहेगा।
उन्होंने अपने भतीजे रोहित सिंगला के समर्थन में कसीदें पढ़ते हुए कहा कि जिस तरह से वार्ड नंबर-25 से पार्षद रहते हुए उन्होंने वहां विकास के नए आयाम स्थापित किएए ठीक उसी प्रकार वार्ड नंबर 30 को भी विकास के मामले में पूरे फरीदाबाद में एक अलग स्थान दिलाया जाएगा और रोहित सिंगला एक पार्षद नहीं बल्कि वार्ड का मुख्य पहरेदार बनकर कार्य करेगा।
इस मौके पर महेश अग्रवाल, धर्मबीर गुप्ता, महेश शर्मा, मुकेश बंसल, अंजू आहुजा, दिनेश गुप्ता, रामभरोसे गर्ग, मास्टर अवतार मंगला, हाजी जफ्फार नौशाद, संदीप वर्मा, झाम साहब, संतराम गुप्ता, पीसी गुप्ता, विपुल त्रिखा, कुलदीप चावला, योगेश वर्मा, उदय नारंग, पीपी शर्मा, दिनेश जिंदल, एसके वर्मा, एसके गोयल, सिम्मी तनेजा, मिक्की सिंगला, कैलाश गुप्ता, राकेश गोयल, एके आहुजा, अमित गुप्ता सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

फ्रेंड्स रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-16 के लोगों ने धूमधाम से किया नववर्ष का स्वागत

Metro Plus

Make safety a habit & important trait in your attitude: J.P. Malhotra

Metro Plus

जानिए कौन है जुनेजा जिसको पुलिस ने गिरफ्तार किया?

Metro Plus