Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

केडिएसफ़ोर की हर्बल दवाओं से होगा असाध्य बीमारियों का इलाज

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 2 जून: अमेरिका से जेनेटिक साइयन्स करके आए डॉ० अखवारी शंकर ने ऐसी दवाइयां बाज़ार में उतारी हैं जिनसे कई असाध्य बीमारियों का इलाज हो सकता है। डॉक्टर का दावा है कि सपोंडलाइटिस, स्लिप डिस्क, मस्कुलर डिस्टर ऑफ तथा घुटनों व जोड़ों के दर्द जैसी बीमारियों के इलाज के लिए उनकी दवा अचूक बाण की तरह है। उनकी ये दवा लिक्विड और पेस्ट के रूप में मौजूद है। इनके लगाने मात्र से ही बीमारी दूर हो जाती है।
डॉ० शंकर ने बताया की आधुनिक दिनचर्या की वजह से शरीर के कुछ सेल में गड़बड़ी हो जाती है, जिसकी वजह से डिजेनरेटिव या सेल्स की क्षति होने से इस प्रकार की बीमारियां होती हैं ।
डॉ० अखवारी शंकर ने बताया कि उक्त दवाइयां अमेरिका, सिंगापुर व मलेशिया सहित कई देशों में सफल परीक्षण के बाद इसे भारत में लाया गया है ।
केडिएस फ़ोर की जानकारी देते हुए कम्पनी के निदेशक डॉ० शंकर ने बताया कि यह एक तरह की फ़ाइटो जेनेटिक मेडिसन है जो किसी भी तरह की डिजेनरेटिव बीमारी का इलाज करने में पूरी तरह से कारगर है। डॉक्टर का दावा है की वह अब तक विश्व में करीब 10 लाख मरीज़ों का सफल इलाज कर चुके हैं ।

Related posts

शहर में कोचिंग सैन्टरों को आखिर क्यों किया गया सील? देखें!

Metro Plus

मेयर की अपील पर क्या MCF अधिकारी और पार्षद शहर को इंदौर जैसा स्वच्छ शहर बन पाएंगे?

Metro Plus

निगमायुक्त सोनल गोयल ने किया शहर का दौरा

Metro Plus