Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS के विद्यार्थियों ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 8 जून: एफएमएस के विद्यार्थियों ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाकर सबको पर्यावरण के बारे में जागरूक किया। एफएमएस की निर्देशिका शशिबाला ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के संदेश को फैलानेे में मशाल का काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने ने विद्यार्थियों को समुदाय को संवेदनशील बनाने, और अपने आस-पास के वातावरण को साफ रखने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक ने विद्यार्थियों को पर्यावरण को साफ बनाने और दुनिया को सभी नागरिकों के लिए बेहतर बनाने के लिए अधिक सक्रिय सैनिक होने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने दूसरों को प्रेरित करने, उनके आस-पास के लोगों को संवेदनशील बनाने और स्वच्छता और वृक्षारोपण में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए उनको एक पेड़ को अपनाने और जीवन भर के लिए इसका ख्याल रखने का भी वादा किया।

Related posts

पेड़ों को पालकर बड़ा करना सबसे बड़ा धर्म: राजेश नागर

Metro Plus

यंग इंजीनियर्स को एक अच्छा लिसनर होना चाहिए और अपने भीतर सुनने की अच्छी आदत को विकसित करना चाहिए: J.P. Malhotra

Metro Plus

कौन था वो जिसने CM के खासमखास सिपहसलार के नाम पर MCF अधिकारी को धमकाया? देखें।

Metro Plus