Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

रोजगार मेलों से उद्योग और युवाओं दोनों को मिलता है लाभ: राम अग्रवाल

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 16 जून: NIT-4 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आयोजित रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर रोजगार के अवसर प्राप्त किए। रोजगार मेले के मुख्य अतिथि DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद के अध्यक्ष राम अग्रवाल रहे। मेले में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों ने युवाओं के साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता एवं कौशल का मूल्यांकन किया।

रोजगार मेले में कुल 156 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 134 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया तथा 12 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। रोजगार मेले में कुल 10 प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।

मुख्य अतिथि राम अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में कौशल आधारित शिक्षा और प्रशिक्षण का महत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले उद्योगों और युवाओं के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और उद्योगों को योग्य मानव संसाधन उपलब्ध होता है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा अपनी मेहनत और लगन से उद्योग जगत में नई पहचान स्थापित करें।

आईटीआई के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्वेश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ऐसे रोजगार मेलों से युवाओं को सीधे उद्योगों से जुडऩे का अवसर मिलता है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और रोजगार प्राप्त करने की संभावनाएं मजबूत होती हैं। उन्होंने रोजगार मेले में भाग लेने वाली सभी औद्योगिक इकाइयों का आभार व्यक्त किया।

रोजगार मेले में व्हर्लपूल ऑफ इंडिया लिमिटेड, प्रोपाउंड इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड, हेलिक्स बायोसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड, बीसीएच इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड, हिताची एस्टेमो प्राइवेट लिमिटेड, क्वेस कॉर्प प्राइवेट लिमिटेड, फ्रिक इंडिया लिमिटेड, यांत्रिक ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड, क्रिएटिव इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड तथा सीआईआई मॉडल करियर सेंटर सहित विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी गई तथा भविष्य में भी युवाओं के लिए ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन जारी रखने का आश्वासन दिया गया।

Related posts

रक्तदान करके राहुल गांधी के जन्मदिन को यादगार बनाएंगे समस्त कांग्रेसी: सुमित गौड़

Metro Plus

स्वर्गीय डॉ० ओपी भल्ला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

Metro Plus

विधायक धनेश अदलखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रोज गार्डन में योग दिवस का आयोजन करवाया।

Metro Plus