Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

एडवोकेट राजेश तेवतिया सरकार पर बरसे, कहा किसान वर्ग को एक वक्त की रोटी खाने के भी लाले पड़ गए हैं

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 12 जून: पृथला विधानसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेसी नेता एडवोकेट राजेश तेवतिया ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की स्थिति दिन-प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। एक ओर सरकार का दावा है कि किसानों की आय दोगुनी हो गई है, वहीं दूसरी ओर किसान वर्ग के पास एक वक्त की रोटी खाने के भी लाले पड़ गए हैं। श्री तेवतिया ने यह विचार पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव पन्हेडा खुर्द में किसानों से परिचर्चा एवं उनके विचार जानने के बाद व्यक्त किए।
इस अवसर पर श्री तेवतिया ने कहा कि किसानों की आय एवं उनकी फसलों से संबंधित जारी किए जाने वाले सभी आंकड़े धरातल पर स्वीकार करने लायक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की हालत दिन-प्रतिदिन पतली हो रही है, उन्हें ना तो भरपूर बिजली मिल पा रही है और ना ही पानी। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना भी मुश्किल हो गया है। इन हालातों में अब किसान वर्ग मौजूदा भाजपा सरकार को कोसने लगा है।
पृथला विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता राजेश तेवतिया ने कहा कि यही हालात आज देश के युवा वर्ग के भी हैं। युवाओं को रोजगार के लाले पड़ गए हैं। नोटबंदी व जीएसटी ने देश के युवाओं को बर्बाद कर दिया है। नोटबंदी के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। नोटबंदी व जीएसटी की वजह से बेरोजगारी इतनी अधिक बढ़ गई है कि लोगों को उद्योग एवं दुकानों से मंदी की मार के चलते उन्हें हटाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मोदी नीति का दुष्परिणाम लोगों को झेलना पड़ेगा। उन्होंने किसान व युवा वर्ग का आहवान किया कि देश को केवल और केवल कांग्रेस पार्टी ही चला सकती है। कांग्रेस के शासन काल में लोग खुशहाल थे। उद्योग धंधे, व्यापार व काम काज बढिय़ा चल रहे थे। लेकिन मोदी सरकार ने अपनी कुनीतियों से देश का बेडागर्क कर दिया है।

Related posts

हरियाणा में क्रिटिकल केयर परिवहन सेवा हुई मजबूत, नई एएलएस एम्बुलेंस ने 46 दिनों में संभाले हजारों केस: डॉ. सुमिता मिश्रा

Metro Plus

होटल OYO Cross Road: आखिर पुलिस ने हिरासत में ली युवक-युवतियों को को क्यों छोड़ा?

Metro Plus

नगर निगम मानसून में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार: निगमायुक्त

Metro Plus