Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

राजेश तेवतिया ने किया निखिल त्यागी का जोरदार स्वागत

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 12 जून: गाजियाबाद में हुई नेशनल ताईक्वांडो चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में फरीदाबाद के निखिल त्यागी ने सिल्वर मेडल जीता है। निखिल का सिलेक्शन इंटरनेशनल गेम्स में हुआ है। इस पर पृथला विधानसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेसी नेता एडवोकेट राजेश तेवतिया ने निखिल को बुके देकर स्वागत करते हुए उसे ट्राफी व 2100 रूपये का नगद पुरस्कार देकर स्वागत किया। यह प्रतियोगिता गाजियाबाद में 8 से 10 जून तक आयोजित की गई थी।
इस अवसर पर नम्बरदार टेकचंद त्यागी, संतराम नंबरदार, सुखबीर नंबरदार, ओमप्रकाश, रामकिशन, शांतिस्वरूप त्यागी, सतीश फौगाट, संजय त्यागी, विकास, नवीन आदि गणमान्य लोग विशेष तौर पर मौजूद थे।

Related posts

प्रेमिका की मौजमस्ती के लिए करता था चोरी और छीनाझपटी, धरा गया धार पर।

Metro Plus

वाईएमसीए विश्वविद्यालय में यौन उत्पीडऩ से जुड़े मुद्दों पर विद्यार्थियों ने की खुलकर चर्चा

Metro Plus

Vidyasagar International स्कूल का 10वीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा

Metro Plus