Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

प्रो० रामबिलास शर्मा ने किया सूरजकुंड क्राफ्ट मेले का पोस्टर और कैलेंडर रिलीज

नवीन गुप्ता
चंडीगढ़, 15 जनवरी: हरियाणा के पर्यटन मंत्री प्रो० रामबिलास शर्मा ने आज यहां पहली से 15 फरवरी तक सूरजकुंड, फरीदाबाद में आयोजित होने वाले 29वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का एक टेबल कलैण्डर एवं पोस्टर जारी किया। इस अवसर पर पर्यटन राज्यमंत्री करणदेव कम्बोज, पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं पर्यटन की प्रबंध निदेशक श्रीमती सुमिता मिश्रा भी उपस्थित थी।
सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले के बड़े ही सुन्दर एवं आर्कषक रूप से डिजाइन किये गये टेबल कलैण्डर में मेले के खुबसूरत स्नेपशॉटस हैं। मेले के पोस्टर थीम राज्य छत्तीसगढ़ और भागीदार राष्ट्र लेबनान के विभिन्न रंगों को प्रस्तुत करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को भी उजागर करता है।
हरियाणा पर्यटन तथा सूरजकुंड मेला प्राधिकरण की मुख्य प्रशासक श्रीमती सुमिता मिश्रा ने कहा कि मेले का टेबल कलैण्डर जहां इस मेले के अंतर्निहित सार और विभिन्न पहलुओं को समाहित करता है वहीं पोस्टर विभिन्न राष्ट्रों में संगम को प्रतिबिम्बित करने के साथ-साथ मेले की भावना को आर्कषक रूप से प्रस्तुत करता है।
उन्होंने कहा कि सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला भारत की समृद्घ एवं विविध हस्तशिल्प, हथकरधा तथा विरासत को लोगों के समक्ष प्रस्तुत करता है। यह मेला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य विदेशी एवं घरेलू पर्यटकों को भारत के ग्रामीण परिवेश से परिचित करवाना, शिल्पकारों को सीधे खरीददार से मिलवाना और देश की शिल्प विरासत का संरक्षण करना है।RBS-2

Related posts

बेरोजगार पहले आएं-पहले पाएं के आधार पर पाएं नौकरी! जानें कैसे?

Metro Plus

प्रसिद्ध जैन मुनि तरुण सागर जी का निधन, अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे

Metro Plus

प्रतिभा के सामने आर्थिक तंगी नहीं बन सकती बाधा: राजीव जेटली

Metro Plus