Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फौगाट स्कूल के तीरदांज यश वैष्णव ने जीता स्वर्ण पदक

विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए शिक्षण संस्थान कृतसंकल्प: सतीश फौगाट
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 23 नवंबर:
फौगाट पब्लिक स्कूल सैक्टर-57 के तीरदांज खिलाड़ी यश वैष्णव ने सोहना के केडीएम स्कूल में आयोजित 35वीं राज्यस्तरीय तीरदांजी प्रतियोगिता में खेलते हुए अंडर-14 आयुवर्ग मेंं फरीदाबाद जिले की टीम को प्रथम स्थान दिलवाने में अहम् योगदान दिया है। टीम सदस्य हिमांशु, चिराग व दीपक की बदौलत फरीदाबाद टीम अव्वल रही। यह प्रतियोगिता 20 नवंबर से 22 नवंबर तक आयोजित हुई थी। रिकर्व राउंड अंडर-14 व अंडर-17 में अलग-अलग कैटेगरी में खेलते हुए यश वैष्णव ने कांस्य पदक पाया।
प्रतियोगिता का उदघाटन हरियाणा सरकार के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने किया जबकि इनाम वितरण केडीएम स्कूल के चेयरमैन व तीरदांजी एसोसिएशन के सचिव ने किया।
फौगाट स्कूल के छात्र खिलाड़ी यश वैष्णव की बेहतरीन उपलब्धि के लिए स्कूल में आयोजित सादा समारोह में फौगाट स्कूल के स्टॉफ, प्रधानाचार्या, चेयरमैन, निर्देशक ने उनके कोच नीरज वशिष्ठ व दीपक को बधाई दी और बच्चे का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया।
इस मौके पर सतीश फौगाट ने कहा कि लक्ष्य को भेदना तीर चलाकर निशाने पर लगाना, उद्वेश्य प्राप्ति आदि गुणों का समावेश इस खेल के जरिए होता हैं। विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए शिक्षण संस्थान कृतसंकल्प है।

Related posts

जानिए, निगमायुक्त मोहम्मद साईन ने फरीदाबाद नगर निगम का क्या हाल कर डाला ?

Metro Plus

विश्व हार्ट दिवस पर SSB हॉस्पिटल के डॉ. बंसल ने बताएं हार्ट अटैक से बचने के उपाय।

Metro Plus

पत्रकार प्रीतपाल सिंह माटा की माता की अंतिम अरदास 25 मई को

Metro Plus