Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

एफएमएस के कक्षा बारहवीं के बच्चों का विदाई समारोह

मिस्टर एफएमएस शिवम त्यागी एवं मिस एफएमएस रिया सिंह चुने गए
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 6 फरवरी:
सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में बारहवीं के बच्चों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या शशि बाला ने स्कूल के अध्यापक-अध्यापिकाओं सहित कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों का मनोरंजन किया तथा बारहवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को टाईटल देते हुए उपहार प्रदान किए। मिस्टर एफएमएस व मिस एफएमएस की प्रतियोगिता में चयनित किए गए शिवम त्यागी को मिस्टर एफएमएस और रिया सिंह को मिस एफएमएस का शीर्षक प्रदान कर उन्हें बधाई दी। अंत में डॉयरेक्टर उमंग मलिक और प्रधानाचार्या शशि बाला ने बच्चों को उनकी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी व आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
xii-B
xii-A

Related posts

हरियाणा के Play स्कूलों में चलने वाली नर्सरी, LKG व UKG की Classes होंगी बंद !

Metro Plus

फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम द्वारा लाईव टाक शो का आयोजन

Metro Plus

सूरजकुंड मेले में बिना पास व टिकट के एंट्री को लेकर पुलिसकर्मियों व पर्यटन निगम के अधिकारी आमने-सामने

Metro Plus