Metro Plus News
Uncategorizedफरीदाबादरोटरी

रोटरी क्लब संस्कार पौधारोपण कर लगाया रक्तदान शिविर

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 1जुलाई : रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद संस्कार द्वारा ग्रीन वैली सोसायटी सूरजकुंड में पौधारोपण और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री विपुल गोयल मुख्यतिथि के रुप पहुंचे वहीं रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनय भाटिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
क्लब के प्रधान धर्म बरेजा ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर पर्यावरण और उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा करते हुऐ कहा की आप सभी का समाज के लिये योगदान काफी सराहनीय है। स्वागत मेरा नही आप सब का होना चाहिये। हफ्ते में एक दिन की छुट्टी में भी आप लोग सामाजिक कार्यों के लिये समय निकाल लेते है।
इस अवसर पर क्लब कई सदस्यों ने भी पौधारोपण किया। वहीं रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
इस मौके पर इंटरनेशनल कवि दिनेश रघुवंशी, राजेश अग्रवाल , अमित मितल, पूर्व प्रधान संदीप सिंघल, गोपाल कुकरेजा, राजकुमार जिंदल, मनोज सिंधु, रजित गुप्ता, नरेश गोयल, सुनील गुप्ता, रोहित बजाज, रजत मंगला, चन्द्र नारंग, कोमल बरेजा, कविता सिंघल, हेमा गुप्ता, मीनू बजाज भी उपस्थित थे।

Related posts

अजरौंदा Metro Station पर हुए प्रीति की आत्महत्या का हुआ खुलासा, जानिए क्या था मामला!

Metro Plus

कैशलेस व लेसकैश सिस्टम को अपने जीवन में जितनी जल्दी अपनाओगे उतना ही अच्छा होगा: उपायुक्त

Metro Plus

शराब का ठेका खोलने पर दी आग लगाने की चेतावनी

Metro Plus