Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मां बुरा नहीं करती बच्चों से चूक हो जाती है: सिंगला

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 2 जुलाई: मां के जागरण में शामिल होने से सभी को उनकी कृपा अवश्य ही प्राप्त होती है। कई बार लोग सोचते हैं कि मां ने उनकी नहीं सुनी, लेकिन यह गलत बात है। मां अपने बच्चों का कभी बुरा नहीं करती, बच्चों से ही कहीं न कहीं चूक हो जाती है। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने कही। वह ओल्ड फरीदाबाद के सराय हुसैनी में आयोजित माता के जागरण को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
एचपीसीसी सदस्य लखन कुमार सिंगला ने माता के जागरण की ज्योति प्रज्जवलित कर माता का पूजन कर लोककल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर सुमधुर भजनों के बीच सिंगला ने लोगों से कहा कि माता का नाम लेते ही अंदर में उमंग आ जाती है और मन शांति से भरने लगता है कि अब कोई कष्ट नहीं रहेगा। माता अपने सभी बच्चों को बराबर मानती हैं और अपनी कृपाएं करती हैं। लेकिन कुछ लोग शिकायतें करते हैं। परन्तु यह बात ध्यान रख लें कि गलती या कमी हमारे से ही रह जाती है, माता कभी कोई कमी नहीं छोड़ती है। इसलिए माता का पूजन पूरे मन से करना चाहिए। उन्होंने माता के जागरण आयोजकों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन करने वाले भी ईष्ट की पूर्ण कृपा प्राप्त करते हैं।
इस अवसर पर बाबू बत्रा, लक्की नारंग, लव बत्रा, तनु नारंग, अन्नू नारंग, तुषार नारंग, मन्नू नारंग, रवि ढींगड़ा, विशाल ढींगड़ा, नन्नू मिगलानी, शंटी नारंग, करण कुमार, मन्नू राजपाल, आकाश गुप्ता, सतीश ठाकुर, शिव शंकर भारद्वाज, संदीप वर्मा, सतीश गांधी, बालकिशन गोयल, राजेंद्र गर्ग आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Related posts

कुंदन ग्लोबल स्कूल ने बड़ी धूमधाम से मनाया पहला वार्षिकोत्सव

Metro Plus

उद्योगपतियों की समस्याओं को दूर करने के लिए उपायुक्त ने ली एफआईए सभागार में औद्योगिक संगठनों की बैठक

Metro Plus

नए पुलिस कमिश्रर का अपराधियों को संदेश, अपराध के बारे में सोचने से पहले ही छोड़ दें फरीदाबाद

Metro Plus