Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Manav Rachna रचना शैक्षणिक संस्थान ने फरीदाबाद पुलिस को भेंट की स्कॉर्पियो कार

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 5 जुलाई: मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की ओर से एक बार फिर फरीदाबाद पुलिस को कार भेंट की गई। मानव रचना ने एक अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस का हाथ थामा है। पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत मानव रचना ने फरीदाबाद पुलिस को स्मार्ट पॉलिसिंग की सोच के साथ स्कॉर्पियो कार जाइंट पैट्रोलिंग के लिए दी है।
फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर अमिताभ ढिल्लों और मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के प्रेसिडेंट डॉ० प्रशांत भल्ला ने स्कॉर्पियो कार को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार मानव रचना कैंपस के साथ-साथ आस-पास के एरिया में जाइंट पैट्रोलिंग करेगी।
पुलिस कमिश्नर ने मानव रचना कैंपस का भी दौरा किया। उन्होंने मानव रचना इनोवेशन एंड इन्यूबेशन सेंटर, मानव रचना शूटिंग रेंज, डॉ० ओपी भल्ला सेंट्रल लाइब्रेरी, मानव रचना स्पोट्र्स साइंस सेंटर का भी दौरा किया। उन्होंने मानव रचना कैंपस में मौजूद सुविधाओं की काफी तारीफ की। उन्होंने शूटिंग रेंज में एयर गन के साथ निशाना भी लगाया और मानव रचना स्पोट्र्स साइंस सेंटर में बॉडी असेसमेंट भी करवाया।
इस मौके पर फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर ने मानव रचना शैक्षणिक संस्थान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, इससे न केवल मानव रचना बल्कि आस-पास के इलाकों को भी सुरक्षा करेगी। इस मौके पर डीसीपी एनआईटी नितिका गहलौत, डीसीपी हेड क्वाट्र्स विक्रम कपूर, मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के वीपी डॉ० अमित भल्ला, डत्प्प्त्ै के वीसी डॉ० एनसी वाधवा, डत्म्प् के एमडी और मानव रचना यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ० संजय श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने एक पीपल का और दो अर्जुन के पौधे भी लगाए।

Related posts

रोटरी ब्लड बैंक से अब जरूरतमंद बिना रिप्लेसमेंट किए उच्चतम क्वालिटी का रक्त प्राप्त कर सकता है: रो० सुभाष कुमार

Metro Plus

निगमायुक्त डा. यश गर्ग ने कहा, House Tax घर बैठे जमा कराएं, Online सेवा का लाभ उठाएं!

Metro Plus

बडख़ल से बाटा तक बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, शहर की ट्रैफिक समस्या होगी कम

Metro Plus