Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मीना पांडे बनी भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी में फेरबदल

मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 7 जुलाई: शहर में चल रही भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक के उपरान्त आज जिले में महिला मोर्चा को मजबूत करने के उद्देश्य से पूर्वांचल मूल की वरिष्ठ भाजपा नेत्री मीना पांडे को पार्टी के महिला मोर्चे का जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। इससे पहले इस पद पर अनिता शर्मा विराजमान थी।
पार्टी को मजबूत करने के लिए जिला भारतीय जनता पार्टी में किये गए महत्वपूर्ण फेरबदल के तहत कुछ और पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्तियां तथा उनके पदों में फेरबदल किया गया है। कुछों के पर कुचले गए हैं तो कुछों को प्रमोट किया गया है जिनमें मीना मंडल भी शामिल है जिनको आगामी चुनावों के चलते महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
ध्यान रहे कि पिछले दो दिनों से पार्टी के आला नेता फरीदाबाद में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ले रहे थे। शानिवार को सूरजकुंड में और रविवार को सेक्टर -12 के कन्वेंशन सेंटर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक थी।जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल , राज्यसभा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन, केंद्रीय राज्य मंत्री कृषणपाल गुर्जर व अन्य कई नेता शामिल हुए थे। माना जा रहा था कि इस बैठक में आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति व मंथन किया गया।
दो दिवसीय इस कार्यसमिति के ठीक एक दिन बाद ही जिला भारतीय जनता पार्टी संगठन में कुछ परिवर्तन कर सूची जारी कर दी गयी।
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि जिला संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत करने के लिए यह फैसले लिए गए हैं जिनके अनुसार पूर्वांचल की वरिष्ठ महिला नेत्री तथा पुरानी भाजपा कार्यकर्ता मीना पांडे को जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा की जिम्मेवारी सोंपी गई है। जबकि गांव भुरजा के पवन चौधरी को सीकरी मंडल का नया मंडलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार से लढौली गांव के कुलदीप रावत को छांयसा मंडल, ठाकुर विजय पाल को सेहतपुर मंडल तथा रमेश विष्ठ को जवाहर कालोनी मंडल का नया मंडलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।गोपाल शर्मा के अनुसार इन नई नियुक्तियों के साथ-साथ जिला कार्यकारणी में भी कुछ पुराने व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओ को लिया गया है, जिनमें छांयसा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनोज भाटी, सेहतपुर मंडल पूर्व अध्यक्ष यशोदा डबराल तथा जवाहर कालोनी मंडल के पूर्व अध्यक्ष दिगपाल रावत शामिल हैं। गोपाल शर्मा के अनुसार इन नई नियुक्तियों से संगठन और अधिक सक्रियता से सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर पाएगा।

Related posts

पुलिस कमिश्रर ने पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल में पौधारोपण कर बच्चों को सम्मानित किया

Metro Plus

महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर, आयुष्मान कार्ड द्वारा 5 लाख तक का नि:शुल्क इलाज दे रही है भाजपा सरकार: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

एडवोकेट राजेश तेवतिया सरकार पर बरसे, कहा किसान वर्ग को एक वक्त की रोटी खाने के भी लाले पड़ गए हैं

Metro Plus