Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

फौगाट स्कूल की मेधावी छात्रा शिवानी को जाट समाज ने किया सम्मानित

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद,13 दिसम्बर: सैक्टर-16 स्थित किसान भवन में चौ० छोटूराम मैमोरियल अवार्ड वितरण का आयोजन हुआ जिसमें बोर्ड परीक्षा 10वीं व 12वीं में अपने-अपने स्कूल में प्रथम आए मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में फौगाट पब्लिक स्कूल सै०-57 फरीदाबाद की मेधावी छात्रा शिवानी को भी सम्मानित किया गया। उन्हें एक प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी व 2000 रु राशि के चैक से नवाजा गया।
इस अवसर पर रिटायर्ड आईपीएस व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रंजीव सिंह दलाल पूर्व डीजीपी हरियाणा ने बच्चों को इनाम वितरित किए।
इस मौके पर जाट समाज फरीदाबाद के प्रधान रिटायर्ड आईएएस जेपीएस सांगवान ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनका समाज जाटों के अलावा अन्य समाजों के उत्थान में भी विशेष योगदान देगा। जाट समाज के महासचिव एच.एस. मलिक ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर शिवानी के स्कूल पहुंचने पर स्कूल के निर्देशक सतीश फौगाट, प्रधानाचार्या निकेता सिंह, चेयरमैन चौ० रणबीर सिंह एवं स्कूल स्टॉफ ने मेधावी बच्ची का स्वागत किया।
स्कूल में आयोजित एक सादे समारोह में सतीश फौगाट ने कहा कि उनकी स्कूल संस्था विद्यार्थियों के विकास में हमेशा हमकदम है।
इस मौके पर स्कूल स्टॉफ एम.पी. सिंह, दीपचंद, महावीर सिंह, पूर्णिमा, गोविंद, ज्योति, राजबाला, शशि, गीता, सोनू, कुणाल, जोगिंद्र कुमार, योगेश गहलोत, वीणा शर्मा, कप्तान सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts

मानव रचना की टीम स्पाइरो स्टूडियोस को मिला पहला इन्फी मेकर अवार्ड इंडिया

Metro Plus

सरस्वती शिशु सदन स्कूल का 10वीं कक्षा का रहा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

Metro Plus

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण जरूर कराएं किसान: DC विक्रम सिंह

Metro Plus