Metro Plus News
दिल्लीराजनीतिहरियाणा

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्ज़ी और प्रधानमंत्री मोदी ने दिया राज्यपाल टंडन के पौत्र और पौत्र बहू को आशीर्वाद

आरके विक्रांत शर्मा/मोनिका शर्मा
चंडीगढ़, 17 जनवरी:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणव मुखर्ज़ी ने चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के ज्येष्ठ पुत्र सारांश और दिल्ली के अशोक बजाज की पुत्री उमंग के जोड़े को परिणय सूत्र में बंधने पर अपना आशीर्वाद दिया। ये जोड़ा प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के निवास स्थान पर अपने परिवार सहित इनका आशीर्वाद लेने गए थे। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन के साथ नव-विवाहित जोड़ा, पिता व छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन, पत्नी प्रिय टंडन, पुत्र शिवेन और सत्यम भी मौजूद थे।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने नव-विवाहित जोड़े को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके गृहस्थ जीवन के खुशहाल होने की शुभकामना प्रदान की। टंडन परिवार ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणव मुखर्ज़ी को धन्यवाद दिया। विवाह समारोह का आयोजन दिल्ली में हुआ। इस शुभ अवसर पर दूर-दराज से कई गणमान्य व्यक्तियों ने इस भव्य समारोह में भाग लिया। SK8_50111DSC_6754 (1)

Related posts

हत्या: सेक्टर-7 पार्क के पास मिला करीब 34 वर्षीय अनजान महिला का शव!

Metro Plus

अवगुणों को त्यागने के लिए चढ़ाया जाता है शिव बाबा पर भांग धतूरा: बहन ऊषा

Metro Plus

फौगाट स्कूल की 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 90 फीसदी रहा

Metro Plus