Metro Plus News
गुड़गांवदिल्लीफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

22 जनवरी को होगी फरीदाबाद में सरकारी एवं प्राईवेट स्कूलों की छुट्टी

नरेन्द्र मोदी करेंगे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का हरियाणा में शुभारम्भ
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 19 जनवरी:
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का हरियाणा राज्य के पानीपत जिले से 22 जनवरी को शुभारम्भ किया जाना है जिसके दृष्टिगत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा शिक्षा विभाग को इस दिन पूरे प्रदेश के सभी सरकारी एवं प्राईवेट स्कूलों में अवकाश रखने की घोषणा की गई है। अत: 22 जनवरी को फरीदाबाद में भी सरकारी एवं प्राईवेट स्कूलों में अवकाश रहेगा।
उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की जा रही उक्त महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य असमान बाल लिंगानुपात को सुधारना एवं बालिकाओं के अस्तित्व, सुरक्षा एवं शिक्षा को सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर ग्राम, ब्लॉक व जिला स्तर पर विभिन्न रैली, प्रतियोगिताएं, भाषण, झांकियॉं व प्रदर्शनी जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा ताकि इस समस्या के प्रति पूरे समाज को जागरूक किया जा सके।
उन्होंने बताया कि हमारे देश में विशेषकर हरियाणा जैसे राज्य में बाल लिंगानुपात चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुका है। एक स्वस्थ और संतुलित समाज के निर्माण के लिए यह अपरिहार्य है कि लिंग आधारित सभी भेदभावों को समाप्त किया जाये। ऐसे में यह समय की मांग है कि समाज के सभी वर्गों का इस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया जाये। उक्त योजना के नाम से ही स्पष्ट है कि इसमें शिक्षा विभाग द्वारा केन्द्रीय भूमिका निभाई जायेगी। शिक्षा विभाग के सभी अध्यापकों एवं विद्यार्थियों द्वारा इस दिन आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लिए जाने की आवश्यकता है ताकि न केवल वे ही स्वयं जागरूक हों बल्कि समाज के अन्स वर्गों को भी इस समस्या के प्रति जागरूक कर सकें तथा शिक्षा विभाग के माध्यम से इस समस्या के निराकरण की ओर भी बढ़ सकें।

Related posts

केसरिया हिंदू वाहिनी में महिलाओं की नियुक्ति कर प्रदेश कार्यालय खोला गया।

Metro Plus

सीमा जैन अग्र समाजसेवी अलंकरण से सम्मानित

Metro Plus

AAP कार्यकर्ता ने अनशन पर बैठे कपिल मिश्रा पर किया हमला

Metro Plus