Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Prayas Social Welfare ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 28 जनवरी:
प्रयास सोशल Welfare सोसाइटी ने 71 वां गणतंत्र दिवस बहुत धूमधाम से मनाया। संस्था के प्रधान रमेश कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि नलीन गुप्ता का पुष्पों द्वारा स्वागत किया। समारोह के मुख्य अतिथि नलिन गुप्ता, रमेश कुमार गुप्ता, तरूण गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, जय सुनेजा, आशा गुप्ता, पूनम गुप्ता व अन्य सदस्यों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। प्रयास के बच्चो द्वारा देश भक्ति गीत, नृत्य और फैंसी ड्रेस का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस मौके पर रमेश कुमार गुप्ता ने बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताते हुए बच्चों एवं अध्यापिकाओं को प्रोत्साहित किया। संस्था के जनरल सेकेट्री तरूण कुमार गुप्ता ने मंच-संचालन किया और सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नलिन गुप्ता ने बच्चों को देश भक्ति के बारे में बताया और कहा हमें देश के प्रति अपना कर्तव्य पूर्ण रूप से निभाना चाहिए।

Related posts

बोर्ड परीक्षा परिणामों में कुंदन ग्रीन वैली स्कूल का शानदार प्रदर्शन

Metro Plus

वैष्णोदेवी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ रवाना किए गए भगवान गणपति

Metro Plus

कृष्णपाल गुर्जर ने पलवल-अलीगढ़ ईएमयू को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Metro Plus