Metro Plus News
Uncategorizedफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

प्रदीप राणा द्वारा लगाए गए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर सैंकड़ों लोगों ने आंखों की जांच करवाई

आंखे जीवन का आधार: प्रदीप राणा
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 15 जुलाई: एन.आई.टी. विधानसभा क्षेत्र से भावी उम्मीदवार एवं रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-55 के प्रधान प्रदीप राणा द्वारा आज तारा नेत्र चिकित्सालय के तत्वाधान में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन करवाया गया। शिविर में मोतियाबिंद ऑपरेशन के किए मरीजों का चयन किया गया। शिविर में एनआईटी-86 क्षेत्र के अंतर्गत जीवन नगर, संजय कॉलोनी व जवाहर कॉलोनी के लोगों ने नेत्र जांच कराई।
इस अवसर पर प्रदीप राणा ने कहा कि वह समय-समय पर स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे शिविरों का आयोजन करते रहते हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह जांच शिविर साल में दो तीन बार लगा करते थे अब हर महीने लगाए जायेंगे ताकि लोग स्वास्थ्य के प्रति अपना जांच करवा कर लाभ प्राप्त कर सकें।
श्री राणा ने कहा कि आंखे जीवन का आधार है इसमें लापरवाही न बरतें और समय-समय पर आंखों की जांच करवाते रहें।
इस शिविर में गंगेश तिवारी, एडवोकेट शाहिद खान, विकास वर्मा एवं आरडब्ल्यूए के महासचिव देवेंद्र कुमार, अतुल सचदेवा, सचिन तिवारी, सरदार गुरदीप सिंह, बी.एस. नागर, कुलदीप ठाकुर, प्रवेश पांचाल, निरंजन शर्मा, बाबा ठाकुर, आनंद मिश्रा, डा० प्रह्लाद सिंह ने भी सहयोग किया।
तारा नेत्र चिकित्सालय द्वारा शिविर में उन लोगों को भी पंजीकृत किया गया जिन्हें मोतियाबिंद जैसे ऑपरेशन की जरुरत थी। प्रदीप राणा व तारा नेत्र चिकित्सालय के डॉक्टरों ने नेत्र शिविर में जरूरतमंद लोगों को चश्मों का वितरण किया। इस जागरूकता शिविर में लगभग 100 से अधिक लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई।

Related posts

अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने मासूम बच्ची के साथ हुए रेप व उसकी हत्या के विरोध निकाला कैंडल मार्चं

Metro Plus

फरीदाबाद मॉडल स्कूल के बच्चों ने किया पुलिस स्टेशन का दौरा

Metro Plus

जलभराव व सीवर लाईन नाला आदि के ओवरफ्लो की समस्या को लेकर जनता कंट्रोल रूम में कहां करें सम्पर्क? देखें।

Metro Plus