Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

सावित्री पॉलिटेक्निक में पिडलाईट मेगा वर्कशाप का समापन, छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद,15 जुलाई: नेहरू ग्रांऊड स्थित सावित्री पॉलीटेकनिक फॉर वूमेन में जनवरी-2018 से अप्रैल-2018 चल रही पिडलाईट मेगा वर्कशाप का आज रविवार को समापन किया गया। इस वर्कशाप में संस्थान की छात्राओं ने एक्सपर्ट टीचर रितु पुरी और आर्ट एंड क्राफ्ट की टीचर मीना ठाकुर की देख-रेख में संस्थान में जो कुछ भी सीखा उसे प्रस्तुत किया गया। संस्थान में इन चार महीनों में छात्राओं ने पूरी लगन से नए नए तरीकों से फ्लावर पॉट, पेटिंग, फोटो फ्रैम, एम्बरोईडरी को दर्शाया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर एस.एन. दुग्गल, संस्थान की प्रिंसिपल कमलेश शाह ने छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का अवलोकन किया और देखकर सराहना की।
श्री दुग्गल ने छात्राओं द्वारा बनाई गई कलात्मक वस्तुओं को देखकर कहा कि छात्राओं ने पिछले इन 4 महीनों से पूरी लगन से नए-नए तरीकों से बनाई गई चीजों प्रस्तुत कर दिखा दिया है की अगर लगन और मेहनत से काम किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने आज संस्थान में शिक्षा दे रही उन सभी टीचर्स को बधाई देते हुए कहा कि इन सभी छात्राओं को आत्म निर्भर बनाने में उन्होंने अपना निस्वार्थ सहयोग दिया है।
इस अवसर पर संस्थान की प्रिंसिपल कमलेश शाह ने कहा की संस्थान पिछले 26 वर्षो से लागातार छात्राओं में छुपी प्रतिभा को निखारने में लगा हुआ है ताकि ये सभी छात्राएं आत्मनिर्भर बन अपना कोई व्यवसाय या संबंधित संस्थान में रोजगार प्राप्त कर सके। श्रीमती शाह ने बताया की आज इस पिडलाईट मेगा वर्कशाप समापन किया जा रहा है। जिसमें लगभग 35 छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। उन्होनें कहा कि आज इस वर्कशाप में छात्राओं ने टीचर्स द्वारा सीखी हुई अपनी प्रतिभा को दिखाया है।
उन्होनें कहा कि सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन छात्राओं के लिए समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है ताकि छात्राओं को कुछ नया सीखने को मिल सके।
इस अवसर पर एक्सपर्ट टीचर श्रीमति मीता रामपाल ने कहा कि पिडलाईट का हमेशा से यह लक्ष्य रहा है कि वो छात्राओं को नई नई तकनीक की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बना सकें।
इस मौके पर संस्थान की प्रिंसिपल कमलेश शाह ने सभी छात्राओं को सभी को शुभकामनाएं दी।

Related posts

परहेज करने से टीबी से जड़मूल से छुटकारा पाया जा सकता है: जितेंद्र यादव

Metro Plus

गऊ तस्करों और गऊ रक्षकों के बीच मुठभेड़, गोलियां चली

Metro Plus

प्रोवाशी संस्था जरूरतमंदों परिवारों को राशन देकर कर रही है मदद।

Metro Plus