Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत मुहिम के तहत तिलपत गांव में दिया सफाई का संदेश

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 21 जुलाई: राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद के छात्रों ने भारत सरकार द्वारा चलाई योजना SBIS के तहत ग्राम तिलपत में स्वच्छता जागरूक अभियान चलाया। इस मुहिम के तहत छात्रों ने घर-घर जाकर महिलाओं, पुरुषों व स्कूल में बच्चो को स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का संदेश दिया और सफाई को जीवन की आधारिक इकाई के रूप में दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. प्रीता कौशिक के निर्देशन मे डॉ. प्रतिभा चौहान ने गांव में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलवाई और स्वच्छ भारत की स्थापना में योगदान के लिए ग्रामवासियों से आह्वान किया। एसबीआईएस के रजिस्टर्ड छात्रों ने गांव के बच्चों को सफाई के लिए प्रेरित किया।इस सफाई जागरूक अभियान में छात्रो के साथ डॉ. प्रतिभा, निशा, रजनी, जसवंत पंवार और युवा आगाज़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts

औद्योगिक परिसर में अग्निशमन उपकरण और ट्रेनिंग के प्रति सजगता आवश्यक: मल्होत्रा

Metro Plus

15 किलो से ज्यादा भारी बैग तो दिल्ली मेट्रो में नहीं कर पाएंगे यात्रा

Metro Plus

राशन की कालाबाजारी करने वाले CM फ्लाइंग के राडार पर! जानें कैसे?

Metro Plus