Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत मुहिम के तहत तिलपत गांव में दिया सफाई का संदेश

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 21 जुलाई: राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद के छात्रों ने भारत सरकार द्वारा चलाई योजना SBIS के तहत ग्राम तिलपत में स्वच्छता जागरूक अभियान चलाया। इस मुहिम के तहत छात्रों ने घर-घर जाकर महिलाओं, पुरुषों व स्कूल में बच्चो को स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का संदेश दिया और सफाई को जीवन की आधारिक इकाई के रूप में दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. प्रीता कौशिक के निर्देशन मे डॉ. प्रतिभा चौहान ने गांव में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलवाई और स्वच्छ भारत की स्थापना में योगदान के लिए ग्रामवासियों से आह्वान किया। एसबीआईएस के रजिस्टर्ड छात्रों ने गांव के बच्चों को सफाई के लिए प्रेरित किया।इस सफाई जागरूक अभियान में छात्रो के साथ डॉ. प्रतिभा, निशा, रजनी, जसवंत पंवार और युवा आगाज़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts

UP से फ़रीदाबाद आकर देते थे मोबाइल स्नैचिंग और मोटरसाइकिलें चोरी की वारदातों को अंजाम, धरे गए।

Metro Plus

अशोक तंवर ने बीजेपी के घोषणा पत्र को बताया जुमलों की बरसात और झूठ का पत्र

Metro Plus

एडवोकेट राजेश तेवतिया ने मोदी सरकार के चार वर्षाे को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया

Metro Plus