Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कॉलेजों में दाखिला ना मिलने के चलते छात्र फंस रहे हैं शिक्षा की दुकानों एवं दलालों के मकडज़ाल में

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 21 जुलाई: प्रदेश भर में दाखिला प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं दाखिले के लिए भटक रहे हैं। एनसीआर में फरीदाबाद शिक्षा का एक बड़ा केंद्र है जहां पर देशभर के विभिन्न स्थानों से छात्र पढऩे के लिए आते हैं। किंतु कॉलेजों में दाखिले के लिए गिनी-चुनी सीटें ही होती हैं जिस कारण बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं दाखिले से वंचित रह जाते हैं। जब उन्हें कहीं दाखिला नहीं मिलता तो वह कुकुरमुत्तों की तरह उगी शिक्षा की दुकानों एवं दलालों के मकड़ जाल में फंस जाते हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिष्द की (अभाविप) पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज इकाई द्वारा सीटों की बढ़ोतरी के लिए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ०प्रीता कौशिक को ज्ञापन सौंपकर सीट बढ़ोतरी की मांग की गयी
इस अवसर पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला मीडिया प्रमुख आदित्य मौर्य ने बताया कि दाखिले के लिए छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वह गरीब छात्र, जो निजी कॉलेजों की मोटी फीस नहीं भर सकते उन छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में 10 प्रतिशत सीट बढ़ाई जाए।
ज्ञापन के समय यश चौहान, विनीत, मुकेश, रजत एवं हनी आदि परिषद कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे

Related posts

नरेंद्र गुप्ता ने करोड़ों रूपये की लागत से बनने वाले आरएमसी रोड़ का किया शिलान्यास

Metro Plus

2.64 एकड़ में फैला है पीयूष ग्रुप का ग्लोबल आई

Metro Plus

KUNDAN GREEN VALLEY स्कूल के छात्रों ने हरियाणा इंटर स्कूल शूटिंग में स्वर्ण पदक जीत स्कूल का नाम किया रोशन

Metro Plus