Metro Plus News
Uncategorizedउद्योग जगतफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

टाऊन पार्क में लगी विशाल फ्लावर वॉच बनी आकर्षण का केंद्र

मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 जुलाई: शहर का दिल कहे जाने वाले टाऊन पार्क में जेनेवा देश की तर्ज पर लाखो की लागत से निर्मित विशाल फ्लावर वॉच का शुभारंभ केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर नवदीप चावला, विजय शर्मा, आर.एस. गांधी, संजय गुलाटी, आर.के. चिलाना, सुनील गुलाटी, एस.के. जैन, खेमका, आदि उद्योगपत्तियो के अलावा स्थानीय लोगो ने भी शिरकत कर ज़मीन पर घास के ऊपर बनी इस विशाल घड़ी के दीदार किये।
इस अवसर पर सैकड़ो एकड़ में बने टाउन पार्क में जगह जगह स्पीकर लगाने का काम भी शुरू हो गया है इन स्पीकर्स के माध्यम से मधुर संगीत का एम्बियन्स पार्क में आने वाले लोगो को सुनाई देगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए केबिनेट मंत्री ने कहा कि आज 15 लाख की फ्लावर घड़ी का शुभारंभ किया गया है जिसका कॉन्सेप्ट वह जिनेवा देश मे विजिट के दौरान लेकर आये थे। आज उसी तर्ज पर ज़मीन पर इस फ्लावर वॉच का शुभारंभ किया गया है ओर यह वॉच लोगो के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।लोग परिवार समेत आकर यहां फोटो और सेल्फी ले रहे है । उन्होंने बताया कि इस टाउन पार्क में अब तक सवा पांच करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जा चुके है ओर अभी करोड़ो के काम इस पार्क में होने बाकी है । उन्होंने बताया कि इसी सेक्टर 12 में 33 करोड़ से जायदा के विकास कार्य करवाया जा रहे है ।

  

Related posts

जानें आतंकियों ने संसद पर हमले के लिए क्यों चुना था 13 दिसंबर 2001 का दिन

Metro Plus

मुख्यमंत्री के रोड़ शो को विकास उत्सव के रुप में मनाएगी बडखल की जनता: सीमा त्रिखा

Metro Plus

संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए उपायुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली

Metro Plus