Metro Plus News
एजुकेशनदिल्लीफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

Jiva Ayurved के डॉ. प्रताप चौहान लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
नई दिल्ली/फरीदाबाद, 22 जुलाई : प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य और जीवा आयुर्वेद के निदेशक डॉ. प्रताप चौहान को आरोग्यम कॉन्क्लेव एंड अवॉर्ड सेरेमनी में आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह समारोह भारतीय चिकित्सा पद्धतियों जैसे आयुर्वेद, यूनानी, योग, सिद्ध, नैचुरोपैथी व होम्योपैथी में उत्कृष्ट कार्य, सेवाओं व उत्थान के लिए दिया जाता है। समारोह दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित किया गया था, जिसमें कई विख्यात अतिथि श्री रविशंकर, आचार्य बालकृष्ण, डॉ. जय मदान, प्रोफेसर असीम खान उपस्थित थे।
डॉ. प्रताप चौहान की ओर से अवॉर्ड प्राप्त करते हुए जीवा ग्रुप के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान ने कहा कि यह जीवा के लिए वाकई महान उपलब्धि है। हर घर तक आयुर्वेद पहुंचाने के लक्ष्य में डॉ. चौहान सैकड़ों लोगों को प्रेरित करते हुए इसमें पूर्णत: समर्पित हैं।

Related posts

मानव रचना के चार कोर्सिस को मिला NBA से एक्रेडिटेशन

Metro Plus

आशा ज्योति विद्यापीठ में आपदा प्रबंधन पर सेमिनार का आयोजन

Metro Plus

छात्रों को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल प्रशिक्षण के लिए मानव रचना और अमृता हॉस्पिटल आगे आया!

Metro Plus