Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Manav Rachna में फ्रेशर फेस-2018 का आयोजन

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 28 जुलाई: मानव रचना में चल रहे ओरिएंटेशन प्रोग्राम के तहत मानव रचना फ्रेशर फेस-2018 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नए सेशन में दाखिला लेने वाले सभी छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बीते दिनों हुए ऑडिशंस में चुने गए 50 छात्रों ने रेंप वॉक, डांस और गाना गाकर सभी का मनोरंजन किया। मानव रचना के एल्यूम्नाई लोकेश राजपूत, मोहित मलिक, हिमांशी भड़ाना और पारुल ठाकुर ने इस शो को जज किया। इसके अलावा शॉर्ट फिल्म्स की अभिनेत्री विजयलक्ष्मी और अनिका आरेन ने भी छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के प्रो वाइस चांसलर डॉ० एमके सोनी, स्टूडेंट्स वेल्फेयर की एसोसिएटेड डीन गुरजीत कौर चावला समेत सभी क्लैन मैंबर्स मौजूद रहे।
बीपीटी की छात्रा सुकृति बग्गा और बीबी, जेनरल के छात्र रोहान कपूर ने मिस्टर एंड मिस फ्रेश फेस-2018 मानव रचना का खिताब जीता।

 

 

 

 

 

Related posts

DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का बिजनेस समिट-2018 व एजीएम 28 नवम्बर को होगी: मल्होत्रा

Metro Plus

निरंतर मजबूत विपक्ष के रूप में बल्लभगढ़ की जनता के हितों की लड़ाई लड़ता रहूंगा: गिरीश भारद्वाज

Metro Plus

अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के आगमन पर दिल्ली से लगी सीमाओं पर हाई अलर्ट:

Metro Plus