Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जनसुविधाओं को लेकर कांग्रेसी करेंगे भाजपा के मंत्रियों का घेराव

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 28 जुलाई: भाजपा सरकार द्वारा लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखने के विरोधस्वरुप हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ ने बताया कि जिले के कांग्रेसी पहले उद्योगमंत्री विपुल गोयल के सैक्टर-16 स्थित कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे, उसके उपरांत सैक्टर-28 में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय व निवास स्थान पर रोष प्रदर्शन करेंगे।
श्री गौड़ ने यहां जारी एक प्रेस बयान में कहा कि भाजपा ने चार वर्षाे के दौरान जनता को केवल और केवल झूठे जुमले, महंगाई व भ्रष्टाचार की सौगात दी है। आज आम आदमी मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर त्राहि-त्राहि कर रहा है, जबकि सरकार में बैठे मंत्री विधायक मौज ले रहे है। उन्होंने कहा कि मामूली बरसात के चलते शहर में कई-कई फुट पानी जमा हो गया, जबकि आम जनता पीने का पानी खरीदने को मजबूर हो रही है। इसी प्रकार बदहाल सीवरेज प्रणाली और टूटी सड़कों जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन करने का मन बनाया है और इसी के तहत शनिवार को भाजपा के मंत्रियों का घेराव करके गूंगी-बहरी भाजपा सरकार को नींद से जगाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घेराव कार्यक्रम को लेकर सभी कांग्रेसी एकजुट होकर कार्य कर रहे है।

Related posts

श्रीराम अग्रवाल और उनकी टीम ने संभाला रोटरी क्लब फरीदाबाद कॉसमोपोलिटेन का कार्यभार

Metro Plus

Movable Toilet बनाने वाली नन्हें वैज्ञानिकों को PM Modi करेंगे सम्मानित

Metro Plus

विपुल गोयल ने किया FLCC की ई-लाइब्रेरी का उदघाटन,रिमोट एक्सेस के माध्यम से भी घर बैठे पढ़ सकेंगे ही लाइब्रेरी की पुस्तकें।

Metro Plus