Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के आगमन पर दिल्ली से लगी सीमाओं पर हाई अलर्ट:

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 24 जनवरी: अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के गणतंत्र दिवस पर भारत आगमन को लेकर वैसे तो पूरे एनसीआर क्षेत्र में हाई अलर्ट है। खुफिया एजैंसियां दिल्ली के साथ लगती विभिन्न प्रदेशों की सीमाओं पर नजर लगाए हुए हैं। पूरे फरीदाबाद में पुलिस का हाई अलर्ट है। फरीदाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले तमाम रास्तों को लगभग सील कर दिया गया है। जिसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। जिन रास्तों को खोला गया है, उन पर भी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध हैं। वहीं हर संदिग्ध व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मुख्य सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। वहीं कमांडो दस्ता तैनात कर दिया गया है। शहर के तमाम होटलों, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशन, ढाबों तथा बस स्टैंड पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। धर्मशाला के संचालकों व होटल मालिकों को पुलिस की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि वे हर व्यक्ति की सूचना पुलिस को दें। पहचान साबित होने के बाद ही उन्हें ठहरने दिया जाए। बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर आने वाले हर यात्री के सामान की तलाशी भी पुलिस द्वारा ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो 25 जनवरी को अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत आएंगे और दिल्ली में ठहरेंगे। ऐसे में एनसीआर क्षेत्र में जमीन से आसमान तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा का जिम्मा कई खुफिया एजैंसियों के जिम्मे है। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे जिले में हाई अलर्ट है। सुरक्षा में कहीं कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। दिल्ली के साथ लगती सभी सीमाओं पर कमांडो की तैनाती की जा रही है। अति आधुनिक यंत्रों से जांच करने के बाद ही दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने दिया जा रहा है।

Related posts

मूलभुत जन-समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के नेतृत्व में सड़कों पर हुआ जोरदार विरोध प्रदर्शन।

Metro Plus

डॉ० राजीव अधाना बने भारतीय सेना में कैप्टन

Metro Plus

पुलिस कमिश्रर ने SHO थाना NIT सहित 4 पुलिसकर्मियों को प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

Metro Plus