Metro Plus News
एजुकेशनदिल्लीफरीदाबादहरियाणा

Delhi Scholars इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में परचम लहराया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
ग्रेटर फरीदाबाद, 6 अगस्त: दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल सैक्टर-88 के छात्रों ने एक बार फिर अपने विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। कक्षा दूसरी के छात्र शौर्य सिंह ने सिरीफोर्ट खेल परिसर में हुई रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में तीन कांस्य व एक रजत पदक प्राप्त किया है।
वहीं स्कूल की दूसरी कक्षा की छात्रा अंशिका ने फरीदाबाद खेल परिसर में हुई जिला स्तरीय ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
स्कूल के चेयरमैन टी.एस. दलाल ने बताया कि उनके स्कूल में कक्षा दूसरी में पढऩे वाली अराध्या कौशिक राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में चुनी गई है। बच्चों की इस उपलब्धि पर चेयरमैन टी.एस. दलाल, डॉयरेक्टर प्रयास दलाल व मुख्याध्यापिका श्रीमती रष्मि सिंह ने बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।

Related posts

नवरात्रों के चौथे दिन सिद्धपीठ मां वैष्णोदेवी मंदिर में हुई मां कूष्मांडा की भव्य पूजा

Metro Plus

ट्विंकल के हथियारों को मिले फांसी की सजा: कृष्ण अत्री

Metro Plus

उपायुक्त ने किया बीके अस्पताल का दौरा, बोले पहले से कुछ सुधार

Metro Plus