Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

भारतीय संस्कृति में सरस्वती पूजा का अपना एक अलग महत्व है: विकास चौधरी

विकास चौधरी ने सैकड़ों गरीब बच्चियों को कापी, किताब व पैंसिल जैसी पाठ्यक्रम सामग्री भी वितरित की
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 24 जनवरी:
बसंत पंचमी के अवसर पर सेक्टर-4आर में लोगों द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ इनेलो नेता विकास चौधरी ने शामिल होकर मां सरस्वती के चरणों में नतमस्तक होकर समाज के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए विकास चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सरस्वती पूजा का अपना एक अलग महत्व है। मां सरस्वती की पूजा से जहां मनुष्य को सुख-शांति मिलती है वहीं उसमें अच्छे विचारों का भी आगमन होता है। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती को अराध्य को मानकर आज हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हमारे समाज में कोई भी लड़की निरक्षक न रहे और हमें कन्या भू्रण हत्या जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का और बेटी को बेटे के सम्मान देने का संकल्प लेते हुए एक अच्छे समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
श्री चौधरी ने कहा कि आज सरस्वती पूजा के अवसर पर हम सभी को अपने अंदर के बुरे विचारों को त्यागकर अच्छे विचारों को ग्रहण करके समाजहित व देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस मौके पर श्री चौधरी ने क्षेत्र की सैकड़ों गरीब बच्चियों को कापी, किताब व पैंसिल जैसी पाठ्यक्रम सामग्री भी वितरित की। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि मां सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर हम सभी को बुरे विचारों को त्यागकर अच्छे विचार ग्रहण करके समाज व देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। इससे पूर्व कार्यक्रम में आने पर लोगों द्वारा श्री चौधरी का भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर सतीश कुमार, ब्रह्मप्रकाश गोयल, किशन, डा. पवन, धनंजय, रामलाल, शंकर शर्मा, किशन गोपाल, अरूण शर्मा, शिम्पी, गुडिया, किरण, यासीन अली, पंकज, मुकेश व मुद्रा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

एक नबंर की मार्किट में जाने वाले लोगों को मिलेगी ट्रैफिक से निजात! देखें कैसे?

Metro Plus

ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस आयुक्त ने किया एसके शर्मा व उनकी टीम को सम्मानित

Metro Plus

NSUI के संघर्ष से BJP सरकार ने छात्रहित में घुटने टेके: विकास फागना

Metro Plus