Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं: अनीता भारद्वाज

नवीन गुप्ता/देशपाल सौरोत
पलवल, 24 जनवरी:
भाजपा नेता श्रीमती अनीता भारद्वाज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का बहुत ही उच्च स्थान है। जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि घटता लिंगानुपात सामाजिक कुरीति है तथा कन्या भू्रण-हत्या रोकना अत्यंत आवश्यक है और यदि इस बुराई को समय रहते हुए नहीं रोका गया तो इससे हमारे समाज का पत्तन होना निश्चित है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए हमें बेटी को जन्म देकर उसे गुणवत्ता की शिक्षा दिलवाकर आत्मनिर्भर बनाना है। श्रीमती भारद्वाज आज शनिवार को बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहीं थीं। कार्यक्रम में श्रीमती भारद्वाज ने भाजपा का सदस्यता अभियान भी चलाया तथा महिलाओं व उपस्थित लोगों से भाजपा के साथ जुडऩे का आह्वान कर उन्हें जागरूक किया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा अनीता भारद्वाज का फूल-मालाओं द्वारा जोदार स्वागत कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बारे संकल्प शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य सविता शर्मा ने की।
कार्यक्रम का संबोधित करते हुए भाजपा नेता अनीता भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान तथा महिला विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए वचनबद्ध है जिसके तहत यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हम सभी को कन्या भ्रूण-हत्या के खिलाफ अधिक से अधिक जागरूक होना पडेगा, क्योंकि यह हमारे समाज को दीमक की तरह अंदर ही अंदर खोखला कर देगा। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण-हत्या रोकने के लिए भाजपा सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है लेकिन यह प्रयास तभी सफल होगा जब हम सभी कन्या भ्रूणहत्या को रोकने के लिए एकजुटता से कार्य करेगें। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज को आगे लाने में बहुत बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिला यदि ठान ले कि उसे गर्भपात नहीं करवाना है तो परिवार या समाज का कोई भी व्यक्ति उस पर दबाब नहीं डाल सकता। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह इस अभियान को घर-घर चलाकर बेटी को सम्मान दें वहीं स्वच्छता अभियान में भी बढ़-चढ़कर भाग लें।
कार्यक्रम में युवा नेता बिजेन्द्र पाठक, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती शशि प्रभा, मुन्नी ठाकुर, अमिता शर्मा, अन्नू मिलक, वीणा रानी, ओमदेवी, बिमला देवी, कमलेश, राजबाला, राजेश बघौला आदि भी मुख्यरूप से मौजूद थे।

Related posts

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

Metro Plus

एसवीसी को-ऑपरेटिव बैंक ने रोटरी क्लब के सहयोग से लगाया नि:शुल्क हेल्थ चेक-अप कैम्प

Metro Plus

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने जादू का खेल, कठपुतली का नाच आदि कार्यक्रम कर मनाया बाल दिवस

Metro Plus