Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

हुडा ने किया सेक्टर 56-56ए फरीदाबाद का मुख्य मार्ग अवरुद्ध: सतीश फौगाट

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 13 अगस्त: सेक्टर-56-56ए के मुख्य मार्ग को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने लोहे के पोल खड़े करके अवरुद्ध कर दिया है। ज्ञात रहे कि यह सेक्टर-55 व 56 को जोडऩे वाला एकमात्र रास्ता है। सेक्टर का बाहरी रोड़ किन्ही कारणों से अधूरा पड़ा हुआ है। औद्योगिक सेक्टर-25 के साथ लगती हुई गुरुग्राम कैनाल पर बना हुआ पुल कई महीने पहले टूट गया था। अत: इस रास्ते पर वाहनों का दवाब ज्यादा है। पिछले काफी समय से यह रास्ता नहीं बनाया गया। सेक्टर अभी पूरी तरह विकसित नहीं हुआ है। लगभग 90 फीसदी सेक्टरवासियों का अपना मकान बनाया जाना बाकी है। उनके मकान बनाने की सामग्री कहां से आएगी? स्कूल में पडऩे वाले बच्चे स्कूूल बस तक कैसे पहुंचेंगे? हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा इस मार्ग को बनाये जाने कि बजाय इसे पोल खड़े करके अवरुद्ध कर दिया है।
जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड फरीदाबाद के पूर्व सदस्य सतीश फौगाट ने बताया कि विभाग द्वारा बेतुके कार्य करके आम जनमानस को परेशान किया जा रहा है। इस बाबत श्री फौगाट ने अधीक्षण अभियंता एचएसवीपी से दूरभाष पर बात की तो उन्होंने इस कार्य के पीछे भारी वाहनों की आवाजाही को रोकना बताया। श्री फौगाट ने मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को मेल भेजकर इस बारे अवगत कर अनुरोध कर दिया है।

Related posts

देश में सबसे बड़ी जीत दिलाने के लिए फरीदाबाद की देवतुल्य जनता का आभार: प्रवीण बत्रा जोशी

Metro Plus

Mr. Manohar Lal being presented with a memento during the concluding ceremony of Ratnawali Festival at Kurukshetra University…

Metro Plus

बेटी है तो कल है: ध्रुवदेव चौहान

Metro Plus