Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

आजादी रूपी धरोहर की रक्षा का युवा लें संकल्प: सुमित गौड़

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 16 अगस्त: 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सैक्टर-16ए स्थित कम्युनिटी सैंटर में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर पदमश्री राष्ट्रपति से सम्मानित डॉ० ब्रहम दत्त व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ ने ध्वजारोहण करके उपस्थितजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि आजादी हमारी धरोहर है, इसे सहजकर रखना हमारा दायित्व बनता है क्योंकि देश को आजाद करने में हमारे पूर्वजों व स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी इसलिए हमारा दायित्व बनता है कि आज हमेें आजादी रूपी इस धरोहर की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।
श्री गौड़ ने कहा कि आज बेशक हमारा देश आजाद फिर भी कुछ सामाजिक बुराईयां आज भी समाज में फैली हुई है, जिन्हें दूर करने के लिए हम सभी को संगठित होकर कार्य करने की जरुरत है। इसके उपरांत सुमित गौड़ ने अपने साथियों के साथ एन.एच.-5 स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को साफ करके उस पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत कांग्रेसियों ने कौडी कॉलोनी, गांधी कॉलोनी आदि स्लम कॉलोनियों में जाकर बुजुर्गाे व बच्चों को फूल, मिठाईयां व खाना किया और बच्चों को पेंसिल, पेन, किताबों आदि भी वितरित की।
इस मौके पर संतगोपाल शर्मा, अनिल टंडन, प्रवीन, सतीश सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

Related posts

फरीदाबाद में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन!

Metro Plus

मानव रचना डेंटल कॉलेज में फेस्ट का आयोजन

Metro Plus

NSUI ने केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए छात्रों से इकट्ठी की धनराशि

Metro Plus