Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 16 अगस्त: लोकप्रिय नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन के अवसर पर फरीदाबाद से लोकसभा प्रभारी गिर्राज शर्मा एवं बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना बधाई देने पहुंचे और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।
इस अवसर पर पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद भी उनके साथ थे। अरविंद केजरीवाल ने धर्मबीर भड़ाना एवं गिर्राज शर्मा को आशीर्वाद दिया और कहा कि वो गरीबों एवं आम लोगों के हित के लिए कार्य करें। मैं सदैव उनके साथ खड़ा हूं। उन्होंने आप नेता धर्मबीर भड़ाना, गिर्राज शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद को कमर कसकर कार्य करने और हरियाणा में विजय अभियान छेडऩे का आह्वान किया।
इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि अब समय आ गया है लोकसभा चुनावों और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जमकर तैयारी करने और विजयी अभियान की शुरूआत करने को कहा। धर्मबीर भड़ाना ने उनको आश्वासन दिलाया कि प्रदेश में चलाए जा रहे हरियाणा जोड़ो अभियान में किसी प्रकार की कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है और मजबूती के साथ पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही आप सुप्रीमो हरियाणा में ताबड़तोड़ रैलियां एवं दौरे शुरू करेंगे और हरियाणा में विजय अभियान की शुरूआत करेंगे।

Related posts

प्राईवेट स्कूलों में खुल सकती है स्टेशनरी की दुकानें, जानिए कैसे?

Metro Plus

कुन्दन ग्रीन वैली स्कूल के नौनिहालों ने सीखा पीजा बनाना

Metro Plus

YMCA विश्वविद्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस

Metro Plus