Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने किया विद्यालय का नाम रोशन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
ग्रेटर फरीदाबाद, 20 अगस्त: दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-88 के छात्रों ने एक बार फिर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। एम.वी.एन. अरावली हिल्स में टेकब्लिट्ज का आयोजन किया गया था। इसमें जिले के 28 स्कूलों ने भाग लिया था। इस आयोजन में कंप्यटूर और तकनीकी से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।
इसके Digi Show में मोक्षा और मोक्षिका शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। Tuxtopia में शयांष और प्रेक्षा गखर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। Stickmageddon में अगस्त्य अग्रवाल और तीर्थ अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन टी.एस. दलाल, प्रबंधक प्रयास दलाल व मुख्याध्यापिका श्रीमती रश्मि सिंह ने छात्रों, उनके अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी है।

Related posts

कचरा प्रबंधन को प्राथमिकता देकर स्वच्छ और सुंदर फरीदाबाद का संकल्प: विपुल गोयल

Metro Plus

फौगाट पब्लिक स्कूल के शिक्षक दल ने किया एलोरा गुफाओं का भ्रमण: महाराष्ट्र के साप्ताहिक भ्रमण पर यह शिक्षक दल

Metro Plus

कृष्णपाल गुर्जर ने राजस्थानी समाज को बताया सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र में सबसे आगे

Metro Plus