Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में जोश के साथ मनाया गया ईद-उल-अदहा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 21 अगस्त: सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल किड्डीज वल्र्ड ने ईद-उल-अदहा मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष सभा आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने ईद पर कविताएं सुनाईं। यह त्यौहार भाईचारे और प्रेम की भावना को कायम रखता है। छात्रों ने गले लगकर एक-दूसरे को ईद मुबारक कहा।
सभा में छात्रों को बताया गया कि ईद उल अदा को बड़ी ईद कहा जाता है और यह कुर्बानी का त्यौहार है। इस अवसर पर हजरत इब्राहिम की कुर्बानी को याद किया जाता है जब वह खुदा के आदेश पर अपने पुत्र का भी त्याग कर ने से नहीं कतराए। बाद में उन्होंने मीठी सेवाइयों का आनंद लिया।
प्रधानाचार्य उमंग मलिक ने इस अवसर पर छात्रों को बधाई दी और उन्हें ईद की शुभकामनाएं दी ।

Related posts

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में Outreach Education Program in Digital Planetarium प्रोग्राम का आयोजन किया गया

Metro Plus

अभी और लटक सकते है MCF इलेक्शन

Metro Plus

नारी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: अनीता शर्मा

Metro Plus