Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

आरडब्लयूए पांच नंबर एम ब्लाक की 31 सदस्यीय टीम गठित

जस्प्रीत कौर
फरीदाबाद, 23 नवंबर:
रेजिडेंट्स वैलफेयर एसोसिएशन पांच नंबर एम ब्लॉक की एक बैठक दुर्गा मन्दिर में सभा के प्रधान तेजिंद्र खरबंदा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में आरडब्लयूए के प्रधान तेजिंद्र ने सभा में अपनी 31 सदस्यीय विशाल कमेटी गठित करते हुए कहा कि इस कमेटी में बुर्जुगों और युवाओं का बेहतर तालमेल बिठाते हुए सभी वर्गों को लिया गया है जिससे अपने एम ब्लाक को शहर के नक्शे में सबसे बेहतर बनाने में काम किया जा सके।
इस नवगठित कमेटी में प्रधान तेजिन्द्र खरबंदा के अलावा महासचिव सतीश नागपाल, कोषाध्यक्ष संजीव बत्तरा, उप-प्रधान अशोक दिवान, फाईनेंस सचिव नरेश चावला, सलाहकार समिति में सोहनलाल बत्तरा, सुनील नागपाल, सुरज गेरा, प्रेम खरबंदा, राजेश नागपाल, अजय खरबंदा, हरिराम, शान्टी चावला, किशनलाल नागपाल और राकेश मक्कड़, कार्यकारीणी सदस्यों में अनिल नागपाल, गुलशन नागपाल, मनोज चावला, सुनील, विकास बत्तरा, सुरेश मलिक, मनीश बत्तरा, अमित नागपाल, पंकज बत्तरा, हरबंस आदि को लिया गया है जोकि बैठक में मौजूद भी थे।
इस नव-नियुक्त कार्यकारीणी ने अपने एम ब्लॉक के बेहतरी के लिये नि:स्वार्थ काम करने की शपथ ली। अंत में महासचिव सतीश नागपाल ने सबका धन्यवाद करते हुए बेहतर कार्यों में जुडऩे का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम महिलाओं को भी इस कमेटी में जोड़ेगें ।

Related posts

सोशल मीडिया सैल-DIPRO कार्यालय को मिले सम्मान से बढ़ा जिले का गौरव!

Metro Plus

कोविड-19 में उद्योग प्रबंधकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है

Metro Plus

मुख्यमंत्री खट्टर अपनी रसोई और दवाई का खर्चा करते हैं खुद वहन

Metro Plus