Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

प्रयास सोशल वेलफेयर सोसायटी तथा डीसी मॉडल स्कूल द्वारा जागृति अवार्ड समारोह का आयोजन

आज लड़के और लड़की में कोई फर्क नहीं है: विपुल गोयल
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 27 जनवरी:
डीसी मॉडल स्कूल सैक्टर-9 तथा प्रयास सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल परिसर में जागृति अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक विपुल गोयल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे जबकि एफआईए के प्रधान नवदीप चावला, सी.दास ग्रुप ऑफ कम्पनीज के चेयरमैन एवं प्रमुख समाजसेवी बीआर भाटिया तथा आनन्द प्रकाश गर्ग ने विशेष अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की। समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ग्रुप सोंग तथा डांस की प्रस्तुति देकर वहां मौजूद सभी का दिल जीत लिया। स्कूल के डायरेक्टर पवन गुप्ता ने अतिथिगणों को शॉल और गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत गीत से की गई तत्पश्चात् स्कूली छात्रों ने आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समारोह में शमां बांध दिया।
समारोह के मुख्यअतिथि विपुल गोयल ने इस अवसर पर स्कूल के अध्यापकों, छात्रों तथा आगुन्तक अतिथिगणों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज समय बदल चुका है। आज लड़के और लड़की में कोई फर्क नहीं है सिर्फ हमें अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है। श्री गोयल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 जनवरी को पानीपत में बेेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान की शुरूआत की है। आज देश में लड़कियों को बचाने की जरूरत है।
समारोह में स्कूली छात्रों द्वारा लगाए गए स्टालों को भी अतिथिगणों ने बड़े ध्यानपूर्वक देखा। इस अवसर पर स्कूल द्वारा एक मैगजीन भी रिलीज की गई। कार्यक्रम के अंत में स्कूली छात्रों ने धार्मिक गीत गाकर अतिथिगणों को भाव-विभोर कर दिया।
इस अवसर पर ओपी भल्ला, परफेक्ट ब्रेड के चेयरमैन, एचके बतरा, वीके मुखीजा तथा सरदार मोहन सिंह भाटिया को लाईफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड तथा विजेन्द्र बंसल, लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी अरूण बजाज, अनिल जिन्दल, डा. सत्यावती शर्मा, मिसेज सरला गर्ग तथा नवीन अग्रवाल आदि शहर की महान विभूतियों को समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने लिए जागृृति अवार्ड से नवाजा गया।
इस जागृति अवार्ड समारोह में प्रयास सोशल वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन एमएल गुप्ता, प्रधान जगत मदान, स्कूल की प्रिंसीपल ज्योति गुप्ता,भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय गौड़, भाजपा नेता नरेन्द्र गुप्ता आदि विशेष तौर पर मौजूद थे।D.C. Model photo-3

D.C. Model photo-1

D.C. Model photo-2

IMG-20150126-WA0238

D.C. Model photo-4

Related posts

कंचन स्कूल में आयोजित Wellness Fest में लोग उठा सकते हैं योग का लाभ

Metro Plus

NCR में ई-वाहन खरीदना होगा आसान, सरकारी सब्सिडी जाएगी सीधे लाभार्थी के खाते में।

Metro Plus

नन्हे खिलाडिय़ों का जलवा: SRS अर्ली इयर्स में Sports मीट आयोजित किया गया

Metro Plus