Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

जगजीत नैन को चुना गया सैक्टर-10 डी-2 का प्रधान।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 15 जुलाई:
आरडब्ल्यूए ब्लॉक डी-2/ सैक्टर-10 का रजिस्ट्रेशन होने व जगजीत सिंह नैन को प्रधान बनने पर पूर्व विधायक राजेन्द्र बीसला व किसान संघर्ष समिति ग्रेटर फरीदाबाद के अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने उन्हें अपनी व ब्लॉक निवासियों की तरफ से बधाई दी। सम्मान के तौर पर उन्हें ब्लॉक की तरफ से पगड़ी बांधकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई।

इस मौके पर पूर्व विधायक राजेन्द्र बीसला ने कहा कि ब्लॉक डी-2 में पानी, सीवर, बिजली की भारी किल्लत है। इन सभी समस्याओं के निवारण के लिए आरडब्ल्यूए का रजिस्ट्रेशन होना बहुत जरूरी था। इसे लेकर जल्द से जल्द नए प्रधान के साथ मिलकर समस्याओं का निवारण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जगजीत सिंह नैन सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो आए दिन समस्याओं को उठाते रहे है।

वहीं शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि प्रधान के साथ मिलकर पूरे ब्लॉक में नई लाईटे लगाई जाएगी और पौधारोपण किया जाएगा। जल्दी ही पार्क हॉस्पिटल वाली रोड़ पर जो गन्दगी के ढेर लगे हुए हैं, उनको वहां से साफ करवाया जाएगा। उसके बावजूद भी अगर वहां पर किसी ने इस रोड़ पर गन्दगी करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। यहीं नहीं, जो ब्लॉक डी-2 में अधूरा समुदायिक केन्द्र है और जिसकी बिल्डिग अधूरी है, उसे जल्द से जल्द स्थानीय विधायक के साथ मिलकर उसे जल्दी से जल्दी पूरा कराया जायेगा। इसका काम पूरे होने से ब्लॉक के लोगों को बैठने व समाजिक कार्य के लिए व लाईब्रेरी की व्यवस्था मिल सकेगी।

इस मौके पर प्रधान जगजीत नैन ने कहा कि जल्दी ही ब्लॉक-2 सैक्टर-10 की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें नई कार्यकारणी की घोषणा की जाएगी।

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता आरपी नागर, सतीश अग्रवाल, रमेश चांदना, राजेन्द्र गुप्ता व अन्य लोग बधाई देने के लिए मौजूद थे।

Related posts

भाजपा युवा मोर्चा ने विपुल गोयल को सौंपा ज्ञापन

Metro Plus

दल-बदलुओं की टोली सीमा की सीमा लांघ अब विजय-धनेश के दरबार में!

Metro Plus

सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री की तरह 24 घंटे जनता के बीच रहें कार्यकर्ता: राजेश नागर

Metro Plus