Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

लखन सिंगला ने श्री बांके बिहारी मंदिर में भागवत कथा के आयोजन में पहुंच लिया आशीर्वाद

भगवान की कथा सुनने से मुक्ति की प्राप्ति संभव: लखन सिंगला
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
ग्रेटर फरीदाबाद, 24 अगस्त: श्रीमद भागवत कथा भगवान की लीलाओं का वर्णन है जिसको सुनने और जीवन में मानने से जन्म मरण से मुक्ति संभव है। यह बात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने शास्त्री कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद स्थित श्री बांके बिहारी जी मंदिर में आयोजित भागवत कथा के दौरान कही। 17 अगस्त से आयोजित इस भागवत सप्ताह का आज भंडारे के साथ समापन हुआ।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व पार्षद लखन कुमार सिंगला ने भागवताचार्य पं० चंद्रिका प्रसाद से आशीर्वाद लिया। आयोजन समिति की ओर से श्री लखन सिंगला का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर श्री सिंगला ने कहा कि भागवत जी भगवान का शब्द रूप शरीर है। इसका श्रवण करने के लिए देवता भी कथा स्थल पर उपस्थित रहते हैं। जिससे कथा स्थल दिव्य हो जाता है। उन्होंने आयोजन समिति की ओर से वरिष्ठजनों को सम्मानित भी किया जिनमें महिपाल पांचाल, रविंद्र राणा, डब्बू, शिव शंकर, अनिल सिंगला, बीना चौधरी, कृष्णा यादव, सुनीता चौधरी, ममता मिश्रा आदि प्रमुख रहे।
इस अवसर पर मास्टर आर के यादव, चौधरी बलजीत, रामफूल सिंह, चौधरी रघुबीर, मामचंद, रोशन लाल राणा, गंगाराम महता, पं दिनेश, बाबू लाल पांचाल आदि प्रमुख रहे।

Related posts

भारतीय संस्कृति में सरस्वती पूजा का अपना एक अलग महत्व है: विकास चौधरी

Metro Plus

स्व० रणवीर हुड्डा के आदर्शो से प्रेरणा लें युवा पीढ़ी: लखन सिंगला

Metro Plus

कन्या भ्रूण हत्या रोकने में आशा व आंगनवाड़ी वर्करों की भूमिका सबसे अहम: डॉ० पुनिया

Metro Plus