Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Savitri Polytechnic में राखी पर्व को लेकर किया गया मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 24 अगस्त: एनआईटी नेहरू ग्राउंड स्थित सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन में राखी पर्व को लेकर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के चैयरमेन एस.एन. दुग्गल व प्रधानाचार्य कमलेश शाह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर संस्थान की प्रधानाचार्य कमलेश शाह ने कहा कि रक्षाबन्धन पर बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती है और उनसे रक्षा का वचन लेती है। इस दिन को बड़े हर्षउल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनें सुबह से तैयार होकर ही राखी बांधने का इंतजार करती है। वही इस दिन हाथों में मेहंदी भी लगाई जाती है। मेहंदी लगाकर ही बहनों का साज-श्रंगार पूरा होता है। इस दिन मेहंदी के बेहतरीन डिजाईन लगाकर यह त्यौहार मनाया जाता है।
इस मौके पर प्रधानाचार्य कमलेश शाह ने छात्राओं को टिप्स देते हुए कहा कि मेहंदी के कुछ डिजाईन ग्लिटर मेहंदी काफी आकर्षक होती है। जिसमें खासतौर पर इसमें सीक्विन और ग्लिटर शामिल हैं। तो ऐसे में इसकी चमक और बढ़ जाती है। शेडेड मेहंदी काफी पसंद की जाती है। इसे लगाना भी काफी आसान होता है। बाहर की आउटलाइन बनाकर आप इसके अंदर शेड दे। शेडिंग करना काफी आसान होता है, और यह आपके मेहंदी के लुक को बेहतरीन बनाने में मदद मिलती है।
इस प्रतियोगिता में बहतर प्रदर्शन करने वाली छात्रा जिसमें कंचन,अर्चना, शालू, संगीता, सीमा, महक, निधि, कोमल शामिल है। इस अवसर पर संस्थान की टीचर रीटा शर्मा, नीता गोसाई, रितु पूरी, नीलम गुप्ता, मंजू कोहली, मीना ठाकुर, विनीता, दिव्या सभी ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।

Related posts

कांग्रेस के लिए संकट: राज्यसभा सांसद के लिए हरियाणा में चल सकता है साम-दाम-दंड-भेद का खेल, हो सकती है क्रॉस वोटिंग..!

Metro Plus

कांग्रेस सेवा दल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Metro Plus

रतन इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का त्यौहार

Metro Plus