Metro Plus News
फरीदाबादरोटरी

समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है रोटरी क्लब अरावली: सुमित गौड़

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 3 सितम्बर: समाजसेवा में अग्रणी रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद अरावली ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए जहां स्कूल में बेंच, स्टेशनरी व अन्य सामग्री वितरित की वहीं बच्चों के संग जन्माष्टमी पर्व मनाते हुए खूब मस्ती भी की। इस दौरान बच्चों को भगवान श्री कृष्ण, राधा व अन्य प्रकार की वेशभूषा में देख रोटरी क्लब के सदस्य बेहद खुश हुए। उन्होंने बच्चों को इस पर्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद अरावली ने अपने सदस्यों के सहयोग से गर्वनमेंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल सारन एनआईटी में हैप्पी स्कूल ब्लॉक का इनोग्रेशन किया। इस मौके पर मुख्य रुप से क्लब के प्रेसीडेंट गौरव आहुजा, सेक्रेटरी रवीश तनेजा, क्लब के पूर्व प्रधान सुमित गौड़, रोटेरियन साकेत भाटिया, राजेश अरोड़ा, शेखर बुद्धहानी, रुही आहुजा, स्वाति तनेजा, सोनू अरोड़ा, बेबी प्रियांशी, अद्वितीय, जारा तनेजा आदि विशेष तौर पर मौजूद थे।
रोटरी क्लब अरावली ने इस मौके पर स्कूल को बेंच, स्विंग, पानी की बोतलें, स्टेशनरी, किचन शैड आदि सामान भी वितरित किया। वहीं स्कूल की दीवारों पर अच्छी पेंटिंग भी करवाई।
स्कूल की तरफ से प्रिंसिपल डॉ० शिखा अथवा स्टॉफ ने सभी का धन्यवाद किया।
अंत में क्लब के प्रधान गौरव आहूजा व सुमित गौड ने कहा कि रोटरी क्लब अपने सामाजिक दायित्व का बखूबी निर्वाह कर रहा है और ऐसे जनसेवा के कार्याे में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी क्लब इसी प्रकार सामाजिक कार्याे में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहेगा।

Related posts

Dr. Partap Chauhan ने टेक्सास में NAMA कॉन्फ्रेंस में लिया हिस्सा व NAMA के डॉयरेक्टर व आयुष विद्वानों से कि मुलाकात

Metro Plus

SAFFRON PUBLIC SCHOOL felicitates its acme achievers

Metro Plus

मतगणना केंद्रों पर नहीं ले जा सकेंगे हथियार, भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 163 लागू।

Metro Plus