Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

छात्रों को लेकर अपना तानाशाह रवैया बदले खट्टर सरकार: कृष्ण अत्री

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 29 जुलाई:
सभी सरकारी कॉलेजों की यूजी/पीजी कक्षाओं में 20 प्रतिशत सीट बढ़ोतरी के लिए सैंकड़ो छात्र-छात्रा व एनएसयूआई के कार्यकर्ता पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के गेट पर एकत्रित हुए तथा कॉलेज गेट पर खट्टर सरकार मुर्दाबाद, शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद के नारों के साथ प्रदर्शन करके हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का पुतला फूंका। इस प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने किया।
इस दौरान प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने बताया कि सीट बढ़ोतरी की मांग बिल्कुल वाजिब मांग है इसमें विलंब करना छात्रों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। सीट बढ़ोतरी की मांग को लेकर एनएसयूआई 18 जुलाई से संघर्षरत है लेकिन खट्टर सरकार ने अभी तक सीट बढ़ोतरी की मांग को पूरा नही किया है। उन्होंने बताया कि सीट बढ़ोतरी की मांग को लेकर 18 जुलाई को पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के गेट पर हस्ताक्षर अभियान चलाया था तथा 22 जुलाई को नेहरू कॉलेज के गेट पर सैंकडो बच्चो ने प्रदर्शन करके प्राचार्या को शिक्षा मंत्री और डीएचई के डॉयरेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा था। उसके बाद 24 जुलाई को जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपा था लेकिन जब कॉलेज प्रशासन से जिला प्रशासन तक किसी ने नही सुनी तो छात्रों ने 26 जुलाई को उद्योग मंत्री विपुल गोयल के समक्ष अपनी मांग रखी थी लेकिन आज 29 जुलाई हो जाने तक भी मांग पूरी नही की गई है तो छात्रों ने पुतला फूंक कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है।
इस मौके पर अत्री ने बताया कि खट्टर सरकार में छात्रों को अपनी वाजिब मांगो को लेकर भी इतना लंबा संघर्ष करना पड़ रहा है लेकिन एक सरकार है कि अंधी बहरी बनी हुई है। एक तरफ तो शिक्षा के क्षेत्र में खट्टर सरकार बड़े-बड़े दावे करती है और दूसरी तरफ छात्रों को दाखिले के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बहुत से छात्र है जिनके 70 प्रतिशत व 80 प्रतिशत अंक है लेकिन दाखिले के बिना कॉलेजो में धक्के खा रहे है। ऐसे में स्नातक कक्षाओं बी.एस.सी, बी.कॉम, बी.ए, बी.बी.ए, बी.सी.ए, व परास्नातक कक्षाओं एम.कॉम, एम.एस.सी, एम.ए में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की जरूरत है और सरकार को बिना विलंब के सीट बढ़ा देनी चाहिए।
इस मौके पर विक्रम यादव, दुर्गेश दुग्गल, सौरभ दीक्षित, अख्तर, विनय यादव, अमन गौतम, पवन सिंह, रमेश, दीपांशु, रितिक, राहुल, पवन ठाकुर, विशाल शर्मा, खुशबू चौधरी, काजल झां, मोनिका मालिक, प्रिया मिश्रा, सपना, नेहा, प्रियंका, खुशबू राठौर आदि मौजूद थे।

Related posts

Polio Free भारत बनने को लेकर Rotary आज निकालेगी विशाल Polio Awareness Rally

Metro Plus

Youth Empowerment by BharatiyaYuva Shakti Trust

Metro Plus

Fire Safety needs Attention- J.P. Malhotra, President HSPC

Metro Plus