Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

हुड्डा साहब की लोकप्रियता से घबराई भाजपा सरकार: सिंगला

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 3 सितम्बर: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर एचपीसीसी सदस्य एवं पूर्व पार्षद लखन कुमार सिंगला ने कड़ा विरोध दर्ज करवाया है। सिंगला ने कहा कि प्रदेश के भाजपा सरकार हुड्डा साहब की जनक्रांति यात्रा की सफलता से घबरा गई है और इसीलिए आनन-फानन में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर एफआईआर दर्ज की गई है। लेकिन जनता सब जानती है और आने वाले चुनावों में भाजपा का सफाया कर देगी।
कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा कि जब-जब किसी कांग्रेसी ने अपनी आवाज उठाने की कोशिश की, तब-तब मनोहर लाल खट्टर सरकार ने उनके खिलाफ सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया। इसी कड़ी में जब वरिष्ठ कांग्रेसी नेता करण सिंह दलाल ने आवाज उठाई तो उनके यहां आयकर विभाग का छापा लगवा दिया, लेकिन कुछ हाथ नहीं आया। इसी प्रकार अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति यात्रा को जनता का भारी जनसमर्थन मिल रहा है। ैतो प्रदेश की भाजपा सरकार ने उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी। सिंगला ने कहा कि हुड्डा का रथ न रूका है और न ही रूकेगा। बेशक राज्य की भाजपा सरकार उनके खिलाफ कितने ही राजनैतिक षडयंत्र कर ले। वह बेदाग राजनेता हैं और रहेंगे।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा कि हुड्डा साहब के 10 वर्ष के शासन में प्रदेश का हर वर्ग खुश था क्योंकि हुड्डा साहब ने प्रदेश को विकास का मार्ग दिखाया था। लेकिन मनोहर लाल खट्टर सरकार ने पिछले चार साल में प्रदेश को गत् में पहुंचाया और अपने राजनैतिक विरोधियों को सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग से हाशि, पर भेजने की चालें चलीं। यही कारण है कि इनके अपने विधायक और सांसद सरकार के खिलाफ झंडा लेकर खड़े हैं। वहीं प्रदेश की जनता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दोबारा राज्य की गद्दी सौंपने का मन बना चुकी है।

Related posts

अधिवक्ता परिषद ने सुख एवं समृद्धि की कामना के लिए हिंदू नववर्ष के अवसर पर यज्ञ कर आहुति दी।

Metro Plus

वाईएमसीए विश्वविद्यालय से मुख्यमंत्री ने किया सक्षम कौशल प्रमाणन कार्यक्रम का शुभारंभ

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मनाया दशहरा पर्व

Metro Plus