Metro Plus News
फरीदाबाद

राजस्थान एसोसिएशन ने मकर सक्रांति पर किया खिचड़ी प्रसाद का वितरण

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 जनवरी:
राजस्थान एसोसिएशन द्वारा मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर राजस्थान भवन पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुसूदन लड्डा, महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती कमला लुनिया, उपाध्यक्षा नीलिमा लड्डा, शशि कंकाणी, मीनू मल्ल, नीरजा लड्डा, उर्मिला बोरड, पूर्व अध्यक्ष अरुण बजाज, मनोज रूंगटा, विनोद गर्ग, नवल मुंधरा, मधुसूदन माटोलिया, सतीश गुप्ता आदि विशेष तौर पर मौजूद थे। वहीं विशेष उपस्थिति एसोसिएशन के सलाहकार मंडल के वरिष्ठ सदस्य पवन बजाज की रही जिनका आर्थिक सहयोग भी इस कार्यक्रम में रहा।
इस अवसर खिचड़ी के अलावा गजक, रेवड़ी फल तथा गर्म कपड़े भी बांटे गये। यह खिचड़ी उत्सव पिछले चार सालों से लगातार मनाया जा रहा है।

Related posts

मोदी के प्रयासों से ईज ऑफ डुईंग बिजनेस में काफी सफलता मिली है: मल्होत्रा

Metro Plus

आखिर क्यों निगमायुक्त खुद हर वार्ड का निरीक्षण करेंगे? देखें!

Metro Plus

luxury Kitchens: मल्टी-इंटरनेशनल मॉडयूलर किचन के क्षेत्र में एक जाना माना नाम

Metro Plus